Hapur News: पुलिस ने प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन किया बरामद, डेयरी संचालक गिरफ्तार

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव बड़ौदा सिहानी में स्थित आठ डेयरी पर छापा मारकर ऑक्सीटॉसिन के 90 इंजेक्शन बरामद किए हैं।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-03-30 17:21 GMT

पुलिस ने प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन किया बरामद, डेयरी संचालक गिरफ्तार: Photo- Newstrack

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव बड़ौदा सिहानी में स्थित आठ डेयरी पर छापा मारकर ऑक्सीटॉसिन के 90 इंजेक्शन बरामद किए हैं। पूछताछ में डेयरी संचालक ने बताया है कि वह दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए यह इंजेक्शन अपने दुधारू पशुओं को लगाता था। जहां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं इस कार्यवाही से अन्य डेयरी संचालको में हड़कम मचा हुआ है।

पुलिस ने शिकायत पर मारा छापा

पुलिस ने बताया कि इस मामले शिकायत मिली थी कि थाना थाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा सिहानी में डेयरी संचालक भैसों को प्रतिबंधित आक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाकर दूध निकालते हैं। यह इंजेक्शन पशुओं और दूध पीने वाले लोगों के लिए हानिकारक है। पुलिस ने शनिवार की दोपहर जब इसकी जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा और आठ डेयरियों पर छापा मारा गया। पुलिस ने यहां से 90 वायल आक्सीटोसिन इंजेक्शन की बरामद की हैं। साथ ही एक आरोपी ईशा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस सभी डेयरी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।


उन्होंने बताया कि ऑक्सीटोसिन इन्जेक्शन पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बावजूद पकड़ा गया आरोपी भैसों को यह इन्जेक्शन लगा रहा था। भैंस से अधिक दूध निकालने के लिए इस इन्जेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए भारत सरकार ने इसे प्रतिबंध कर दिया है। क्योंकि इससे निकाले गये दूध स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।


क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार

थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस टीम को लेकर गांव बड़ौदा सिहानी में आठ डेयरी संचालको के यहां छापा मार कार्यवाही की गईं थी। पुलिस टीम नें इस मामले में एक आरोपी ईशा को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस नें डेयरी से 90 वायल ऑक्सीटोसिन इन्जेक्शन बरामद कर कार्यवाही की है।

Tags:    

Similar News