Hapur News: आरपीएफ ने ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान, यात्रियों में मचा हड़कंप

Hapur News: गर्मियों की छुट्टी जैसे जैसे खत्म हो रही है। वैसे ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक बढ़ने लगी है। छुट्टियां मनाकर लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-07-02 15:31 GMT
Photo- Newstrack 

Hapur News: गर्मियों की छुट्टी जैसे जैसे खत्म हो रही है। वैसे ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक बढ़ने लगी है। छुट्टियां मनाकर लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। ट्रेनों में सीट न मिलने पर पुरुष यात्री कोच महिला व दिव्यांग कोच में यात्रा कर रहे हैं। जिसको लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिससे ट्रेनों में सफर कर रहे ऐसे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बेटिकट यात्रियों पर सख्ती के लिए सुरक्षा बलों की तरफ से यह अभियान चलाया गया। 

यात्रियों की सुविधा के लिए चला अभियान

आपको बता दें कि, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर रेलवे ने ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनो का संचालन शुरू करा रखा है लेकिन उसके बाद भी यात्रियों को आरक्षण के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री जैसे तैसे अपने स्थानों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए ट्रेनो में अलग कोच लगाए गए हैं लेकिन भीड़ अधिक होने और सीट न मिलने के कारण पुरुष यात्री महिला कोच में सफर करने को मजबूर हैं। जिससे महिलओं को भी परेशानी होती है। वहीं, दिव्यांग कोच में भी भीड़ अधिक होने के कारण दिव्यांग यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनों में इतने लोगों पर हुई कार्रवाई

इस सबंध में हापुड़ रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि महिला व दिव्यांग यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पिछले जून माह में ट्रेनों में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान महिला कोच में यात्रा करने व दिव्यांग कोच में यात्रा करने पर 135 यात्रियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गईं है। वहीं, ट्रेनों में स्मोकिंग करने वाले 39 यात्रियों के खिलाफ धूम्रपान के विरुद्ध जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags:    

Similar News