Hapur News: गोकशी के इरादे से निकले दो आरोपी, पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Hapur News: पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर पहले से ही गोकशी सहित अन्य आपराधिक इतिहास है। पुलिस उनके पास से अवैध हथियार, गोकशी करने के उपकरण और एक कार बरामद की है।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-08-29 06:08 GMT
गिरफ्तार आरोपी (Pic: Newstrack)

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में पुलिस ने गोकशी के इरादे से निकले देर रात दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, गोकशी करने के उपकरण एक बाईक को बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि थाना सिम्भावली पुलिस दो दिन पूर्व हुई गोकशी करने वाले अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। जो ऐसी घटनाएं क्षेत्र में कर पुलिस को चुनौती दे रहे थे। पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

यह था पूरा प्रकरण

दरअसल, थाना सिम्भावली पुलिस को सूचना मिली थी कि दो दिन पूर्व गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्त गोकशी के इरादे से बड्डा नहर पुल की तरफ निकले हैं। इस पर थाना सिम्भावली पुलिस ने घेराबंदी की। मगर, पुलिस को देखकर दोनों आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया है।

गोकशी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर पहले से ही गोकशी सहित अन्य आपराधिक इतिहास है। पुलिस उनके पास से अवैध हथियार, गोकशी करने के उपकरण और एक कार बरामद की है। आरोपी शौकीन के विरुद्ध नौ मुकदमें और जावेद के खिलाफ आठ मुकदमे पंजीकृत है।

ऐसी घटनाएं बिल्कुल होने नहीं देंगे

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि, पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में शौकीन के पैर में गोली लगी है,दूसरे आरोपी जावेद को घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया है। घायल अपराधी का अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों का गोकशी का आपराधिक इतिहास है। इनके द्वारा थाना सिम्भावली क्षेत्र में घटित दो दिन पूर्व गोकशी की घटना को करना स्वीकार किया गया है। हापुड़ पुलिस गोकशी के ऊपर बहुत सख्त है। ऐसी घटनाएं बिल्कुल होने नहीं देंगे और जो ऐसे अपराध करते हैं, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

Tags:    

Similar News