Hardoi News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल

Hardoi News: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दबंगो ने बूथ अध्यक्ष को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2023-01-03 10:54 GMT

भाजपा के बूथ अध्यक्ष को बंधक बनाकर पिटने का वीडियो।  

Hardoi News: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दबंगो ने बूथ अध्यक्ष को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोतवाली कछौना क्षेत्र के ग्राम टिकारी के निजी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन किया गया था। जिसमें शिरकत करने भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी पहुंचे थे। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने कमरे में बंद कर भाजपा बूथ अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी।

बूथ अध्यक्ष ने दबंगों पर लगाया ये आरोप

बूथ अध्यक्ष ने दबंगों पर एकदूसरे कमरे में रिवाल्वर लगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। दबंग वीडियो में बूथ अध्यक्ष को गाली गलौज करते हुए बुरी तरह से पीट रहे है। पीड़ित भाजपा बूथ अध्यक्ष ने पूरे मामले की शिकायत कछौना पुलिस से की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

दबंगों ने रंजिशन भाजपा बूथ अध्यक्ष की पिटाई

कछौना कोतवाली के अरसेनी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद 31 दिसंबर को एक कार्यक्रम में गए थे, जिसमें दबंगों ने रंजिशन उनकी जमकर पिटाई कर दी। मुनेश्वर प्रसाद के मुताबिक वह बबलू सिंह के बेटे के जन्म दिवस के आयोजन में टिकारी के स्वर्गीय गजराज सिंह बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गए थे। जहां पर पहले से मौजूद टिकारी निवासी अनिल तिवारी पुत्र विष्णु नारायण तिवारी अपने साथी सोनू रमेश कुमार के साथ विद्यालय के एक कक्ष में खींच ले गए। जहां पर बिना वजह तीनों लोगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया।

दबंगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

आरोप है कि दबंग अनिल तिवारी ने अपनी रिवाल्वर की बट से बुरी तरह से चेहरे पर वार किया और धमकी दी। कहा कि बड़े भाजपा नेता बन रहे हो तुम्हें जान से मार देंगे, जिसका दबंगों ने वीडियो भी बनाया जिसे कई व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकाने की नियत से वायरल किया। पीड़ित भाजपा बूथ अध्यक्ष ने बताया कि वह पूरी तरह से सदमे में है। उसने घटना को लेकर कोतवाली कछौना में लिखित शिकायत दी है। बूथ अध्यक्ष की पिटाई को लेकर भाजपा पदाधिकारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। भाजपा मंडल अध्यक्ष बेनीगंज देवसेन अवस्थी ने बताया कि दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसपी से मुलाकात करेंगे। जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती है तब तक शांत नहीं बैठेंगे। 

दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच की शुरू: प्निरीक्षक

प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वीडियो की पड़ताल की जा रही है, जांच के बाद दोषियों पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags:    

Similar News