कांग्रेस का दावा- गठबंधन सरकार के साथ अखिलेश ही होंगे UP के सीएम

यूपी चुनाव में चुनाव होने के बाद अब 11 तारीख को आने वाले परिणाम पर सभी पार्टीयों की निगाहें टिकी हुई है। अब की बार किसकी सरकार बनेगी। किसके सर पर यूपी का ताज होगा। यह कह पाना अभी मुश्किल बना हुआ है।

Update: 2017-03-09 11:53 GMT

इलाहाबाद : यूपी चुनाव होने के बाद अब 11 तारीख को आने वाले परिणाम पर सभी पार्टियों की निगाहें टिकी हुई हैं। अब की बार किसकी सरकार बनेगी। किसके सर पर यूपी का ताज होगा। यह कह पाना अभी मुश्किल बना हुआ है।

ये एेलान पोस्टर के माध्यम से कर दिया है। कांगेस कार्यकर्ता हशीब अहमद का यहां तक दावा है कि गठबंधन सरकार के साथ अखिलेश ही यूपी के सीएम होंगे। जिसका ऐलान गुरुवार को इलाहाबाद के सुभाष चौक पर पोस्टर लगाकर किया है।

क्या लिखा है पोस्टर में

पोस्टर में लिखा है, 'गठबंधन का झंडा लेकर अब दिल्ली तक जाएंगे, करो जश्न की तैयारी। 11 मार्च को हम सरकार बनाएंगे' राज तिलक को हो तैयार अखिलेश सरकार।' सपा और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन से उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पहले ही गठबंधन की सरकार पोस्टर के जरिए बनवा दी है। इनके ये दावे कहा तक सही साबित होते है ये तो आने वाले 11 मार्च को पता चलेगा।

Tags:    

Similar News