Hathras Accident Today: डंपर ने कांवड़ियों को कुचला, छह की मौत, एक की हालत गंभीर

Kanwar Yatra 2022: हाथरस आगरा एनएच 93 पर हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र में रात को करीब डेढ़ बजे हुआ दर्दनाक हादसा। जिससे छह कावडियों की मौके पर ही मौत हो गई। कई और की हालत गंभीर बनी हुई है।

Report :  G Singh
Update: 2022-07-23 03:42 GMT

हादसे के बाद लोगो से बात करते पुलिस अधिकारी (साभार न्यूज़ नेटवर्क)

Hathras Accident Kanwar Yatra: हाथरस आगरा एनएच 93 पर हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र में रात को करीब डेढ़ बजे हुआ दर्दनाक हादसा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। दोनों घायलों को गंभीर हालत में किया गया आगरा रेफर, जहां पर एक हुई मौत। घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल तक मचा हा-हाकार। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे आई व डीआईजी।

ग्वालियर निवासी करीब दो दर्जन श्रद्घालुओं का एक जत्था हरिद्वार से सात कांवड लेकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के आगरा-अलीगढ रोड पर रात को करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात डंपर ने जत्थे में शामिल का‌वड़ियों को कोतवाली चंदपा बोर्डर के पास थाना सादाबाद क्षेत्र में हरिद्वार से जल लेकर ग्वालियर आ रहे थे। जिससे पांच कावडियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद तत्काल क्षेत्राधिकारी सादाबाद एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे।

घायल व्यक्तियों को तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जिला अस्पताल से दो को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। जहां पर एक की मौत हो गई। वहीं एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही आईजी राजीव कृष्ण और डीआईजी दीपक कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से ली।

इनकी हुई मौत

नरेश पुत्र रामनाथ 

रमेश पुत्र नत्था सिंह 

रणवीर सिंह पुत्र अमर सिंह

जबर सिंह पुत्र सुल्तान सिंह

विकाश पुत्र प्रभु दयाल

मनोज कुमार

बदहवास हुए मृतकों के साथी

दर्दनाक भीषण सड़क दुर्घटना का मंजर देख, मृतकों साथी बदहवास हो गए। मौके पर घायलों की चीखों की बीच शेष बचे उनके साथी, अपनो को जिंदा बचे रहने की आस में घायलों में खोज रहे थे।

मृतक की बहन का बयान 

कावड़ यात्रा के साथी बंटी निवासी भांगी खुर्द थाना उटीला जनपद ग्वालियर एमपी ने बताया कि जत्थे में करीब 21 लोग शामिल थे। कुछ आराम कर रहे थे तो कुछ लोग कावड़ लेकर चल रहे थे।रात को करीब डेढ़ बजे एक लापरवाह डंफर का चालक जत्थे को रोंदता हुआ भाग गया। रणबीर सिंह, नरेश कुमार, मनोज कुमार, जबर सिंह, रमेश चंद्र की घटना स्थल पर मौत हो गई। विकास सिंह और अभिषेक को गंभीर अवस्था में आगरा भेजा है। जहां पर विकास की भी मौत हो गई।

राजीव कृष्ण आईजी आगरा जोन

ग्यालियर का एक कांवडियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर के ग्वालियर वापस जा रहे थे। सादाबाद थाना क्षेत्र में बढ़ार के निकट एक अज्ञात डंपर ने पीछे इनमें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही पांच श्रद्घालुओं की मौत हो गई। बाकी सभी श्रद्घालुओं को ग्वालियर भेजे जाने का इंतजाम किया जा रहा है। शासन, प्रशासन व पुलिस की तरफ से कांवडियों की विशेष सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। मृतकों के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है। जो भी शासन के नियमानुसार चीजें होंगी, वह सब की जाएंगी। मेडीकल कॉलेज आगरा में भी बात हुईं हैं, घायल का उपचार चल रहा है।

Tags:    

Similar News