Ambedkar Jayanti: संविधान निर्माता और समाज समाज सेवक ने जीवन में असमानता का सामना करते हुए प्राप्त की शिक्षा

Ambedkar Jayanti: पॉलिटिकल ऐक्टिविस्ट,राजनेता एवं वकील के जीवन को आदर्श मानते हुए देश भर में धूम धाम से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 132वाँ जन्मदिवस मनाया गया। इस दिन को अंबेडकर जयंती, संविधान दिवस के नाम से जाना जाता है।

Update:2023-04-14 15:37 IST
अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करती मायावती ( आशुतोष त्रिपाठी)

Ambedkar Jayanti 2023: सविधान के निर्माणकर्ता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को मनाई जाती है। एक समाज सेवक, वकील, एक राजनेता और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट के रूप में जाने वाले अम्बेडकर को लोग प्यार से बाबा साहेब बुलाते है। भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर ने अपना पूर्ण जीवन संघर्ष में बिता दिया। भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूर्ण की। बाबासाहब ने पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निरंतर लड़ाई लड़ी।

पॉलिटिकल ऐक्टिविस्ट,राजनेता एवं वकील के जीवन को आदर्श मानते हुए देश भर में धूम धाम से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 132वाँ जन्मदिवस मनाया गया। इस दिन को अंबेडकर जयंती, संविधान दिवस के नाम से जाना जाता है।

बसपा सुप्रीमो ने अम्बेडकर की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

बसपा कार्यालय में भारत रत्न और भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 132वे जन्मदिन के मौके पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने अम्बेडकर जी की मूर्ति और प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण और पूजन किया और बाबा साहेब के महान कार्यों पर प्रकाश डाला। बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर मायावती कहती है “समाज में सभी के आदर्श बाबा साहेब नी एन जीवन पर्यंत समाज की सेवा करी। बचपन से ही उन्होंने भेदभाव का सामना करा। संघर्ष और भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा प्राप्त की। वह अपने समाज के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने हाईस्कूल पास कर आगे की शिक्षा प्राप्त की। समाज में सभी को बाबा साहेब को आदर्श मानकर उनके व्यक्तित्व और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिये। उनके जीवन परिचय को पढ़कर सभी जान सकते है की एक आदर्श व्यक्तित्व कैसा होता है। इस मौके पर बसपा सुप्रीमो के साथ बसपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीएम योगी ने डॉक्टर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर हजरतगंज, लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

CM केसीआर करेंगे बाबा साहेब की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्‍म दिवस पर 125 फुट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इस प्रतिमा को हुसैनसागर के तट पर स्‍थापित किया गया है। इस प्रतिमा का भव्य स्तर पर लोकार्पण किया जाएगा. पूरा देश आज डॉ. बी आर अंबेडकर की 132 वीं जयंती मना रहा है। बताया जा रहा है कि यह भारत में अंबेडकर की सबसे ऊंची मूर्ति होगी।

Lakhimpur kheri News: जिले में उत्साह, उल्लास और उमंग से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर की जन्म जयंती मनाई गई। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्श को अनुकरणीय बताते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया।

Meerut News: बचत भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा के साथ अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण ,श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। डीएम ने कहा कि बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए गए विचारों पर चलें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है,उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए व सभी को समान अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए। डॉ. आंबेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है।

Tags:    

Similar News