ससुराल जाने से महिला ने किया इनकार तो गुस्से में पति ने काट दी नाक

Update: 2016-03-10 16:58 GMT

बहराइच: ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर मायके में रह रही महिला का उसके पति ने नाक काट डाला। वह उसे मायके से ले जाना चाहता था, लेकिन पत्नी के मना करने पर उसने नाक पर चाकू चला दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा के तहत चालान किया।

पांच साल पहले हुई थी शादी

-मामला दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला बख्शीपुरा का है।

-संगीता गुप्ता की शादी 5 साल पहले श्रावस्ती के छोटेलाल पुत्र जोगीलाल साहू के साथ हुई थी।

-महिला का कहना है कि विवाह के बाद से ही उसको ससुराल वाले परेशान कर रहे थे।

-उत्पीड़न से तंग आकर महिला अपने मायके चली आई थी। पिता के साथ रह रही थी।

पुलिस को दी शिकायत

-पति आए दिन मायके पहुंचकर विवाद कराने को लेकर विवाद करता था।

-बुधवार रात को फिर वह आया और ले जाने की जिद करने लगा।

-मना करने पर उसने घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर पति फरार हो गया।

-परिवार के लोग दौड़े। आनन फानन में महिला को पीएचसी पहुंचाकर मरहम पट्टी कराया गया।

-थाने पहुंचकर महिला ने पति को नामजद करते हुए तहरीर दी।

Tags:    

Similar News