पति के गुप्तांग पर हार्पिक: नशीली दवा देकर इश्क लड़ा रही थी, फिर हुआ ऐसा

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेरठ जिले टोपी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने घर में प्रेमी के साथ रंगरलिया मना रही थी, तभी पड़ोसियों ने उसको रंगे हाथों पकड़ लिया।

Update: 2020-09-26 14:39 GMT
उत्तर प्रदेश के मेरठ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेरठ जिले टोपी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने घर में प्रेमी के साथ रंगरलिया मना रही थी, तभी पड़ोसियों ने उसको रंगे हाथों पकड़ लिया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेरठ जिले टोपी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला अपने घर में प्रेमी के साथ रंगरलिया मना रही थी, तभी पड़ोसियों ने उसको रंगे हाथों पकड़ लिया। जब लोगों ने घर का माहौल देखा तो चौंक गए।

पड़ोसियों ने देखा कि दूसरे कमरे में महिला का पति और तीन मासूम बच्चे बेहोश पड़े हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर पति ने आरोप लगाया कि बीते काफी समय से उसकी पत्नी पूरे परिवार को नशीली गोलियां दे देती है और अपने प्रेमी के साथ घर में रंगरलियां मनाती है। इतना ही नहीं आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पत्नी ने गुप्तांग पर हार्पिक डालकर को पति को बर्बाद कर दिया है। फिलहाल अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल मलियाना का रहने वाला शादाब ने बताया कि सरधना निवासी डॉक्टर वसीम उसका परिचित है। जिसके चलते डॉक्टर वसीम अक्सर शादाब के घर पर आता जाता रहता है। शादाब ने बताया कि वसीम जब भी उसके घर आता है तो अपने साथ कभी बिरियानी तो कभी मिठाई लेकर आता है। उसने बताया इसको खाने के बाद शादाब और उसकी तीनों बेटियां बेहोश होकर सो जाते थे। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद डॉक्टर वसीम और शादाब की पत्नी चांदनी आराम से बिना किसी डर के घर में रंगरलियां मनाते थे।

यह भी पढ़ें...सीमा पर हमला: अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी, आर्मी ने संभाला मोर्चा

चोर समझ पड़ोसियों ने मचाया शोर

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम भी डॉक्टर वसीम खाने-पीने का कुछ सामान लेकर शादाब के घर आया था। इसमें बेहोशी की दवाई मिली थी। इसको खाने के शादाब और उसकी तीनों बेटियां बेहोश हो गईं। इसके बाद देर रात डॉक्टर वसीम शादाब के घर में घुस रहा था, लेकिन इसी दौरान पड़ोस के लोगों ने वसीम को शादाब के घर में जाते देख लिया और उसे चोर समझकर इसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाले शादाब के कुछ रिश्तेदारों को दी।

इसके बाद सभी लोगों ने चोर का शोर मचाते हुए शादाब के घर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान चांदनी ने अपने प्रेमी डॉक्टर वसीम को घर के टॉयलेट में बंद कर दिया। इसके बाद चाकू निकाल लिया औऱ लोगों को अपने हाथ की नस काटने की धमकी देने लगी। लेकिन क्षेत्र के लोगों ने हिम्मत दिखाकर चांदनी को धर दबोचा। लोगों ने जैसे ही टॉयलेट का दरवाजा खोला तो महिला का प्रेमी घर से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें...विकास दुबे का खजांची: अवैध संपत्तियों की इतनी लंबी लिस्ट, पुलिस भी रह गई दंग

कमरे में बेहोश पड़े थे पति और बच्चे

पूरे परिवार की मौजूदगी में महिला के रंगरलिया मनाए जाने की बात पर लोगों को विश्वास नहीं हुआ तो घर की तलाशी ली। इसके बाद एक कमरे में शादाब और उसकी तीनों बेटियां बेहोश पड़े मिले। इसके बाद आनन-फानन में उन सभी अस्पताल पहुंचाया गया। होश आने के बाद मामला पता लगते ही शादाब ने अपनी पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाए। शादाब ने बताया कि उसे पहले से ही आशंका थी कि चांदनी उसे नशे की गोलियां देती है और अपने प्रेमी के साथ रंगरलिया मनाती है।

यह भी पढ़ें...यूपी में बढ़ा महिलाओं से अपराध, राज्यपाल औरतों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

सबसे हैरान करने वाली बात है कि उसकी पत्नी चांदनी बीते कई महीनों से शादाब को बेहोश करने के बाद उसके गुप्तांग पर हार्पिक जैसी कोई चीज डाल रही थी। इससे उसके गुप्तांग पर गहरे घाव हो गए थे। शादाब इसे चर्म रोग समझकर डॉक्टरों से उपचार कराता रहा। अब जब पूरे मामले का खुलासा हुआ है तो शादाब ने अपनी पत्नी चांदनी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News