UP: अगर सड़क पर की अवैध पार्किंग, तो आपकी गाड़ी उठा ले जाएगा नगर निगम

नगर निगम मुख्यालय, मुख्य पोस्ट ऑफिस, बीजेपी कार्यालय के आसपास नगर निगम की ओर से  मंगलवार (2 जनवरी) को अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। सड़क के किनारे गलत तरीके से पार्क 7 गाड़ियों को हटाया गया। निगम की ओर यह अभियान रोजाना चलाया जाएगा। अवैध पार्किंग की सूचना मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Update: 2018-01-02 10:25 GMT

लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय, मुख्य पोस्ट ऑफिस, बीजेपी कार्यालय के आसपास नगर निगम की ओर से मंगलवार (2 जनवरी) को अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। सड़क के किनारे गलत तरीके से पार्क 7 गाड़ियों को हटाया गया। निगम की ओर यह अभियान रोजाना चलाया जाएगा। अवैध पार्किंग की सूचना मिलने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे निगम मुख्यालय के पास अफरातफरी का माहौल बन गया। नगर निगम की टो करने वाली गाड़ी से अवैध पार्क की गई कार को उठाया जाने लगा। आनन-फानन में कई कारों के मालिक अपने वाहन वहां से हटाते दिखे। निगम के कर्मचारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। शहर के किसी भी हिस्से से सूचना मिलेगी तो निगम की टो गाड़ी वहां पहुंचकर गाड़ियों को हटाएगी।

कार चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा

अभियान के दौरान कई कार चालक मौके पर पहुंचे तो निगम कर्मियों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। कार चालक रामोद ने बताया कि वह कुछ काम से पास की दूकान पर गया था तभी उसकी कार उठाने पहुंच गए। उसने बताया कि काफी मान मनौव्वल के बाद उसकी कार टो होने से बच गई।

Tags:    

Similar News