Barabanki News: कच्ची दीवार गिरने से मासूम सहित 2 लोगों की दर्दनाक मौत, भारी बारिश के चलते हुआ हादसा
Barabanki News: दीवार गिरने की आवाज से मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला;
Barabanki News wall collapse
Barabanki News: बाराबंकी जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते शहर से गांव तक बाढ़ जैसे हालात हैं। इस भारी बारिश में घर और छप्पर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। आज घूघंटेर थाना क्षेत्र में एक कच्ची दीवार और उस पर रखा छप्पर अचानक भरभरा कर गिर गया। इससे नीचे बैठी एक 20 वर्ष की लड़की और एक 4 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
दीवार गिरने की आवाज से मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हुए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
यह घटना बाराबंकी जिले के घूघंटेर थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव की है। इस गांव में एक परिवार कच्चे मकान में रह रहा था। आज अचानक इस मकान की एक कच्ची दीवार और छप्पर गिर गया। छप्पर के नीचे बैठी एक 20 वर्षीय लड़की और उसका 4 वर्षीय भतीजा दीवार और छप्पर के नीचे दब गए। इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची गई। वहीं घटना के बाद मलबे को हटाकर बुआ और भतीजे को बाहर निकाला गया। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घूघंटेर ले जाया गया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। सीएचसी पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।