Jalaun News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जिले में हुआ जोरदार स्वागत, कहा- 'डबल इंजन की सरकार में जंगल राज कायम है'

Jalaun News: प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है, यह डबल इंजन की सरकार है फिर भी महिलाओं में उत्पीड़न चरम सीमा पर हो रहा है।

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-09-05 14:11 GMT

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जिले में हुआ जोरदार स्वागत, कहा- डबल इंजन की सरकार में जंगल राज कायम है: Photo- Newstrack

Jalaun News: जालौन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का मऊरानीपुर जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष झांसी जिले में किसान पंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस मौके पर जालौन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि "वह निडर होकर पार्टी के हित में काम करें जिससे आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने बलबूते पर सरकार बना सके।" वहीं उत्तर प्रदेश की सरकार पर भी उन्होंने जमकर हमला बोला कहा कि "उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगल राज कायम है, डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न लगातार बढ़ते जा रहे हैं।"

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत

बतादें कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कार द्वारा राजीव गांधी किसान पंचायत में शामिल होने झांसी जिले के मऊरानीपुर जा रहे थे। जब उनका काफिला जालौन की सीमा मे कालपी के यमुना पुल पर पहुंचा तो वहां पर मौजूद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, सहित कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा- अजय राय

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है, यह डबल इंजन की सरकार है फिर भी महिलाओं में उत्पीड़न चरम सीमा पर हो रहा है। इस सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है, उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि "आप सभी कार्यकर्ता निडर रहकर अपनी पार्टी के प्रति कार्य करते रहें। अगर किसी भी कार्यकर्ता का सरकार के द्वारा उत्पीड़न किया जाता हो तो वह तुरंत प्रदेश कार्यालय में संपर्क करें हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए खून पसीना एक कर देंगे।"

Tags:    

Similar News