Jalaun News: अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, छह वर्षीय मासूम की जलकर मौत

Jalaun News: कच्चे मकान के छप्पर में आग लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जिलाधिकारी ने पहुंच कर जायजा लिया।

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-06-01 11:48 GMT

मौके पर पहुंचे अधिकारी। (Pic: Newstrack)

Jalaun News: अज्ञात कारणों के चलते कच्चे मकान के छप्पर में आग लग गई। आग ने धीरे धीरे अपना विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट मे आकर 6 वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई। दूसरी ओर बहन बुरी तरह जल कर झुलस गई। आग की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिंदा जले मासूम का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आग से झुलसी हुई बहन को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।हादसे के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की है।

आग लगने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी लोकेंद्र सिंह का एक हाता है जिसमें आदिवासी मजदूर परमाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्वालियर अपने परिवार के साथ एक कच्चा छप्पर बनाकर रह रहा था। शनिवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे अचानक कच्चे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उस कच्चे छप्पर में रह रहे 6 वर्षीय दीपक पुत्र परमाल की आग में जलने से मौत हो गई। परमाल की 8 वर्षीय पुत्री निशा गंभीर रूप से जल गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान भेजा।

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

बता दें कि जालौन में अज्ञात कारणों के चलते कच्चे छप्पर में आग लग गई। आग लगने से उसमें रह रहे एक परिवार के 6 वर्षीय पुत्र की आग से जलकर मौके पर मौत हो गई। 8 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से झुलसी गई। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उच्च संस्थान रिफर कर दिया। आगजनी की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ,सीओ ,कोतवाल, शहर लेखपाल ने निरीक्षण किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीम अतुल कुमार, सीओ राम सिंह, कोतवाल विमलेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित को तत्काल उपचार के लिए रेफर करवाया।

Tags:    

Similar News