Jalaun News: जालौन बार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Jalaun News: उरई के मधुवन विला में जालौन बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जहां न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

By :  Uzma
Update:2026-04-24 21:41 IST

Jalaun News

Jalaun News: जनपद मुख्यालय स्थित मधुवन विला में डिस्ट्रिक्ट जालौन बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह  भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में अधिवक्ताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद जालौन के न्यायाधीश ब्रिजेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष एड. ऋषि कुमार पटेल, महासचिव एड. साधना त्रिपाठी सहित 22 सदस्यीय कार्यकारिणी ने अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

शपथ लेने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड. कर्मक्षेत्र अवस्थी, उपाध्यक्ष एड. कुमार गौरव श्रीवास्तव, एड. ओमनारायण सिंह निरंजन, एड. संजीव तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एड. अनम वर्मा तथा संयुक्त सचिव मुलायम सिंह यादव, प्रद्युम्न सीरौठिया और रितिक दुबे (सनी) प्रमुख रहे। इसके अलावा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य पदों पर निर्वाचित अन्य अधिवक्ताओं ने भी शपथ लेकर संगठन को मजबूत करने का भरोसा जताया।समारोह में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी और विधायक मूलचंद निरंजन सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनकी जिम्मेदारियों और सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला तथा संगठन में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।

Tags:    

Similar News