Jalaun News : जालौन में नाबालिक की हत्या पर आक्रोश, राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग
Jalaun News : जालौन में नाबालिक बेटी की हत्या और पूर्व मंत्री पर हमले के विरोध में ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई व न्याय की मांग
Jalaun Minor Girl Murder Case
Jalaun News : अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा एवं विश्वकर्मा ब्रिगेड, के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद गाजीपुर के थाना करंडा क्षेत्र के ग्राम कटरिया में निवासी निशा विश्वकर्मा की दबंगों द्वारा दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया गया। इस घटना से पूरे समाज में आक्रोश है।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र विश्वकर्मा ने आरोप लगाया गया कि घटना की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आयुष सिंह (आशु) द्वारा पुलिस की मौजूदगी में हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की गई, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
संगठनों ने राज्यपाल से छह मांगें रखीं। इसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री पर हमले के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई, निशा विश्वकर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने, आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर जेल भेजने तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग शामिल है।ज्ञापन सौंपने वालों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।