Jalaun के युवक को असलहों का प्रदर्शन पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया अरेस्ट

Jalaun Viral Video: उरई सीओ ने कहा, 'असलहों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हथियारों का लाइसेंस उसके पिता के नाम है। जांच-पड़ताल के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, की जाएगी।'

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-02-24 14:18 GMT

युवक असलहों के साथ (Social Media) 

Jalaun Viral Video: यूपी के जालौन में एक युवक का सोशल मीडिया असलहे के साथ वाला वीडियो वायरल हो गया है। घर के बाहर असलहे के साथ प्रदर्शन करने का वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भनक लगते ही पुलिस हरकत में आई। युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि, वीडियो पिछले साल दिवाली के समय का है। उस वक्त पिता के लाइसेंसी असलहे को लेकर युवक ने रील बनाया था। जो सोशल मीडिया पर डालते ही वायरल हो गया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि, 'जांच-पड़ताल जारी है। जो भी कानूनी कार्यवाही होगी, की जाएगी'।

जानिए क्या है मामला?

जालौन की उरई कोतवाली के पटेल नगर क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी युवक यश राज ठाकुर परिवार के साथ रहता है। 23 फरवरी को यश राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में युवक के हाथों में दो असलहे हैं। यश असलहों के साथ प्रदर्शन कर रहा है। घर के बाहर तीन गाड़ियों को खड़ा कर पिस्टल और डीबीबीएल बंदूक लहराता नजर आ रहा है।

पुलिस आई हरकत में

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। साथ ही, मामले का संज्ञान लिया। युवक की पहचान की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के लिए युवक को कोतवाली ले गई। जबकि, असलहों को कब्जे में ले लिया।

उरई CO ने कहा- जांच जारी है

इस बारे में उरई के क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि, '23 फरवरी को जो वीडियो वायरल हुआ है, वह दीपावली के दिन का है। लेकिन, अब वायरल हुआ है। वीडियो में युवक पिस्टल और डीबीबीएल बंदूक लेकर प्रदर्शन कर रहा है। वह जालौन के धनौरा गांव का निवासी है। पटेल नगर में उसका घर है। हथियारों के साथ प्रदर्शन उसने दीपावली पर किया था। उसके असलहों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हथियारों का लाइसेंस उसके पिता के नाम है। जांच-पड़ताल के बाद जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।'

Tags:    

Similar News