Jalaun: सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा लोडर, अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे यात्री

Jalaun: लोडर अचानक तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में लोडर में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-07-29 08:07 GMT

जालौन में सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा लोडर (न्यूजट्रैक)

Jalaun News: जिले में एक लोडर अचानक तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में लोडर में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। लोडर में सवार होकर यात्री अस्थि विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। हादसे की बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हादसे में जख्मी हुए दस यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भिजवाया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

जालौन में सोमवार की दोपहर हादसा देखने को मिला। जहां डकोर कोतवाली क्षेत्र के गोरन निवासी ज्वाला की पत्नी प्रेम कुंवर का देहांत हो गया था। इस पर सोमवार की सुबह परिजन अस्थि विसर्जन करने के लिए लोडर पर सवार होकर बिठूर जा रहे थे। कानपुर झांसी हाईवे पर लोडर आटा के टोल प्लाजा के पास पहुंची कि चालक ने टोल बचाने के चक्कर में लोडर को उकासा मोड की तरफ मोड़ दिया। तेज रफ्तार होने की वजह से लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार रमेश, सिद्धार्थ, रामश्री, देवराज, हरिशचंद्र, सहित करीब दस लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची आटा थाना पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी गयी।घायलों ने बताया कि वह गांव से सुबह बिठूर अस्थि विसर्जन करने के लिए परिवारजनों सहित बिठूर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। जिसमें 10 लोग करीब घायल हो गए हैं। लोडर में लगभग 20 लोग सवार थे।

Tags:    

Similar News