Jalaun News: गोमांस ले जा रहे दो बदमाशों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, दो की हो चुकी है गिरफ्तारी

Jalaun News: । जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों कंटेनर में पकड़ा गया। मांस प्रतिबंध पशुओं का है। जिस पर पुलिस ने फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दिया गई है। दोनों आरोपी विदेश भागने की फिराक में है।

Report :  Afsar Haq
Update: 2023-12-31 04:30 GMT

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा (Newstrack)

Jalaun News: जालौन जनपद में पकड़े गए प्रतिबंधित गोमांस से भरा कंटेनर मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार दो आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। बता दें कि जालौन मे बीते दिनों पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मांस से लदा कंटेनर को पकड़ा था। जिसमें 21 हजार किलो मांस  था। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने नमूना लेकर जांच को भेजा था। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह तय हो गया कि कंटेनर में भरा मांस प्रतिबंधित पशुओं का है। इसके बाद गोवध अधिनियम के तहत मुकदमें में तब्दीली कर धाराएं बढ़ाई गई। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था कि दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। वही, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लुक आउट नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक जालौन के एट थाना क्षेत्र टोल प्लाजा के पास दस दिन पहले मांस से भरा कंटेनर पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ा था। फर्जी बिल्टी बनाकर हैदराबाद ले जाया जा रहा प्रतिबंधित पशु का मांस फिश फूड के नाम से कंटेनर में पैक था। थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने 20 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर कंटेनर पकड़ा था। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम को बुलाकर मांस का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। पुलिस ने बताया था कि चालक नवीन कुमार पुत्र रूपलाल मेहता ग्राम बारे थाना भराड़ी जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही युसूफ पुत्र स्माइल को गिरफ्तार किया गया था, जिसने खुद को माल का मालिक बताया था। मालिक समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

विदेश भागने की फिराक में हैं आरोपी

प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट के बाद यह तय हो पाया कि जो 21 हजार किलो मांस कंटेनर में है वह प्रतिबंधित मांस है। गोवंश के मांस की पुष्टि होने पर पुलिस ने धाराओं में तब्दीली करते हुए मांस को नष्ट करा दिया था। जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों कंटेनर में पकड़ा गया। मांस प्रतिबंध पशुओं का है। जिस पर पुलिस ने फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दिया गई है। दोनों आरोपी विदेश भागने की फिराक में है। जिसके लिए लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है साथ ही सभी एयरपोर्टों एवं अन्य स्थान पर भी सूचना दे दी गई है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके बाद उनके ऊपर गैंगस्टर सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। 

Tags:    

Similar News