Jalaun News: मॉर्निंग वॉक पर निकले वृद्ध की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

Jalaun News: जालौन में रविवार सुबह दहशत फैल गई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले वृद्र की पुलिया के पास कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। खेतों पर जा रहे किसानों ने शव को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया।;

Newstrack :  Afsar Haq
Update:2025-02-23 12:49 IST

Jalaun News: जालौन में रविवार सुबह दहशत फैल गई। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले वृद्र की पुलिया के पास कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। खेतों पर जा रहे किसानों ने शव को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों व परिजनों को दी गई और परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश कर रही है।

कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर वृद्ध की हत्या कर दी

जानकारी के अनुसार जालौन के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलौआ निवासी 70 वर्षीय विद्याराम अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। सुबह खेतों के लिए गुजरे किसानों ने जब शव को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए जहां उनके बेटे ने जमीनी विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है।

एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि ग्राम सलौआ निवासी विद्याराम की मॉर्निंग वॉक के दौरान कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Tags:    

Similar News