Jalaun News: सड़क किनारे युवक का कटा हुआ शव मिलने पर मची सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

Jalaun News: सुबह- सुबह खेतों के किनारे सिर कटे युवक का शव मिलने पर मची सनसनी।

Report :  Afsar Haq
Update:2024-10-06 12:38 IST

Jalaun News

Jalaun News: जालौन में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह सुबह किसान खेतों में काम करने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें सर कटा हाथ अलग पड़े हुए हालत में दिखाई दिए। जो एक युवक के थे। इसे देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लिया। वहीं घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर अधिकारी भी पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली कुछ दूरी पर युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई मिली वही घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे मामला हत्या और हादसे के बीच फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। 

खेत के किनारे मिला शव 

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जालौन कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव के नजदीक से निकले सर्विस रोड की घटना है। बुंदेलखंड के लिंक रोड के खेतों के किनारे सर कटा हाथ धर से अलग हुआ शव दिखाई दिया। वहां से गुजरे किसानों ने जब शव को देखा तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वहीं कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी हुई दिखाई द। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद फॉरेंसिंग टीम को बुलाकर वहां पर सबूत को इकट्ठा किया। मृतक की पहचान शिनाख्त शेरपूरा निवासी रविन्द्र सिंह उर्फ कल्लू 30 पुत्र निर्भल सिंह के रुप मे हुई है। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

वहीं इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्र अधिकारी ने घटना की जानकारी लेकर जांच पड़ताल की और वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पहचान करा के युवक के परिजनों को भी सूचना दी गई। पुलिस की माने तो युवक की मौत एक्सीडेंट से होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद मौत की सही जानकारी होगी वही मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टि चार पहिया वाहन से टक्कर लगने का प्रतीत हो रहा है फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। 

Tags:    

Similar News