Jalaun News: मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राली हादसे का हुई शिकार, 21 घायल

Jalaun News: पुलिस ने घायल 21 मजदूरों को एंबुलेंस की मदद से उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर 19 घायल मजदूरों को मामूली चोट होने पर उनका इलाज किया गया। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Report :  Afsar Haq
Update:2024-10-21 13:55 IST

Jalaun News (Pic: Newstrack)

Jalaun News: जालौन में उस समय एक हादसा देखने को मिला जब गांव से ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर मजदूर खेत पर मूंगफली तोड़ने जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते समय सामने से अचानक गाय आने से दोनों ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। जिसमें ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसमें सवार 31 मजदूर घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से 21 मजदूरों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां पर दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार जालौन की डकोर थाना क्षेत्र के वनधौली से खेत पर मूंगफली तोड़ने के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर 30 मजदूर खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक ट्रैक्टर कल्टीवेटर लगाकर खेत की बखराई करने जा रहा था जब वह ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक गाय आ गई जिसको बचाने के लिए दोनों ट्रैक्टर आपस में टकरा गए जिसकी वजह से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसमें सवार 30 मजदूर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल 21 मजदूरों को एंबुलेंस की मदद से उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर 19 घायल मजदूरों को मामूली चोट होने पर उनका इलाज किया गया। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं सदर क्षेत्राधिकारी उमेश चंद पांडेय ने बताया कि ट्राली में बैठे 30 मजदूर में 21 मजदूर घायल हो गए थे। जिसमें 19 मजदूरों को मामूली चोट आई है। दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। जिनका इलाज किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News