पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, बाइक-अवैध तमंचे बरामद

Jalaun News: ऑपरेशन लंगड़ा के तहत महिला थाना अध्यक्ष एसओजी सर्विलांस की संयुक्त टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गये।

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-06-26 05:41 GMT

जालौन में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली (न्यूजट्रैक)

Jalaun News: जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन लंगड़ा के तहत महिला थाना अध्यक्ष एसओजी सर्विलांस की संयुक्त टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। जबकि एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से बाइक, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए गये हैं। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं गिरफ्तार किए गए बदमाष से पूछताछ करके मामला दर्ज किया जा रहा है।

जालौन में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा के निर्देश पर बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस एवं एसओजी सर्विलांस वाहन चेकिंग अभियान कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कामशेरा और आमखेड़ा के पास लूटपाट की योजना बना रहे बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए दबिष दी तो बदमाशों ने बाइक से भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की जिसमें दो बदमाश सुनील कुमार कुशवाहा पुत्र राम अवतार कुशवाहा निवासी बघावली थाना रामपुरा अखिलेश पांचाल पुत्र बृजमोहन पांचाल निवासी भवानी राम कस्बा व थाना जालौन के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं उसके साथी पंकज सिंह राजावत पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान राजावत निवासी ग्राम बिरिया थाना माधौगढ़ जालौन ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया गया।

वहीं तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से अवैध तमंचे कारतूस एवं बाइक बरामद की है। घायल बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जनपद जालौन के अलावा आसपास के जिलों में भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे उनके आपराधिक इतिहास तलाशी जा रहे हैं। वहीं पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके विवेक कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News