Jaunpur News: शाहगंज क्षेत्र में फिर पुलिस टीम पर हमला, कानून व्यवस्था पर अब उठने लगे हैं सवाल

Jaunpur News: इसके पहले 13 जुलाई को थाना पंवारा क्षेत्र स्थित ग्राम बनकट में रात के ही समय मारपीट की एक घटना में मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस टीम पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था।

Report :  Kapil Dev Maurya
Update: 2024-07-21 03:34 GMT

Jaunpur News : (Pic:Social Media)

Jaunpur News: जनपद में इन दिनों पुलिस बल पर हमले की घटनाओं से कानून- व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। आखिर पुलिस पर हमला करने का दुस्साहस करने के पीछे का असली रहस्य क्या है? पुलिस की हनक लोगों के बीच से समाप्त होने का असली कारण क्या हो सकता है?

ताजा घटना शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम अरगुपुर कला की है जहां पर मारपीट की घटना की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित अरगुपुर कला गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और झगड़े की सूचना पर पीआरबी टीम मौके पर पहुंची थी वहां दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। खबर मिली है कि अरगुपुर गांव के समर बहादुर सिंह ने 20 जुलाई 24 शनिवार की देर रात लगभग 9ः00 बजे के आसपास पीआरबी पुलिस 112 पर सूचना दिया कि कुछ लोग उनके यहां मारपीट पर आमादा हैं।

इस सूचना पर दो पहिया वाहन से पीआरबी के कांस्टेबल विनोद कुमार अपने होमगार्ड साथी के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी करना चाह रहे थे तभी कुछ दबंग लोगों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों के हमले से घायल दोनों पुलिस और होमगार्ड ने घटना की सूचना थाना प्रभारी शाहगंज को दिया। पुलिस पिटाई की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक शाहगंज मनोज कुमार सिंह सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि थाने की पुलिस को देखते ही हमलावर वहां के फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी विनोद कुमार और होमगार्ड जवान को थाने लाकर दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज भेजकर कराया गया है। थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम अब हमलावरों की तलाश कर रही है।

पुलिस प्रमुख ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था

यहां बता दें कि जनपद में पुलिस टीम के उपर हमले की यह दूसरी घटना है। इसके पहले 13 जुलाई को थाना पंवारा क्षेत्र स्थित ग्राम बनकट में रात के ही समय मारपीट की एक घटना में मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस टीम पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था। उस समय पुलिस प्रमुख ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। पहली घटना में क्या कार्रवाई हुई इसका तो खुलासा नहीं हुआ तब तक दूसरी घटना शाहगंज में घटित होते ही अब कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। क्या दबंग और अपराधियों से पुलिस भी सुरक्षित नहीं है?

Similar News