Jaunpur News: जौनपुर में फिर तड़तड़ाई गोलियां, एक युवक घायल, तहरीर के आधार पर FIR हुआ दर्ज

Jaunpur News: घटना के पश्चात घायल को तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Update: 2023-08-28 04:11 GMT
Jaunpur News

Jaunpur News: जनपद मुख्यालय स्थित थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित नईगंज में अरुणोदय अस्पताल के पास लखनऊ एन एच पर आज फिर गोलियां तड़तड़ा उठी है। इस गोलीकांड में नितेश सिंह पत्र शैलेंद्र सिंह निवासी तेजी बाजार नामक युवक घायल हो गया है। घटना के पश्चात घायल को तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

जाने पूरा मामला

घटना के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान प्राथमिक उपचार के पश्चात घायल नितेश सिंह ने अपने बयान में बताया है कि काले रंग की स्कॉर्पियो सवार दो युवक अचानक घटनास्थल पर हमको रोके और मां बहन की गालियां देते हुए गोलियां चलाने लगे। चार पांच राउंड गोली चलाये जिससे हम घायल हो गये। घायल युवक नितेश ने अपने बयान में बताया गोली मारने वालो में एक अभिनव सिंह साहिल नामक युवक शामिल था।

घटना की खबर लगने के आधा घन्टा बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात घायल के उपचार कराने में जुटी साथ ही तहरीर लेकर नाम जद केस दर्ज किया है।

छात्र राजनीति को लेकर हुई एक हत्याकांड से जोड़कर देख रही पुलिस

घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। सूत्र ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार घायल नितेश सिंह छोटू सिंह नामक एक युवक का साथी बताया जा रहा है। पुलिस इस घटना के पीछे विगत कुछ वर्ष पहले छात्र राजनीति को लेकर हुई एक हत्याकांड से जोड़कर देख रही है। जिसमें अभिनव सिंह साहिल गवाह है और छोटू सिंह उसमें अभियुक्त है। मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। सच क्या है यह तो जांच के बाद साफ होगा। लेकिन एक बार फिर इस गोलीकांड की घटना ने पुलिस और कानून व्यवस्था को सवालो के कटघरे में खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल इस बात का है कि गोलीकांड को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जाते है और इलाके की पुलिस लगभग आधे घन्टे के बाद तक घटना से बेखबर रहती है। कौन सी सुरक्षा व्यवस्था है और कैसी पुलिसिंग है कि अपराध कारित करने वाले बेखौफ घटनाओ को अंजाम दे रहे है। घटना के बाद विधिक कार्यवाई करने अपने जिम्मेदारी को इतिश्री कर ले रही है।

Tags:    

Similar News