Jaunpur News: ऑपरेशन लंगड़ा के शिकार बने दो शातिर चोर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Jaunpur News: पुलिस की गोली उनके बायें पैर में घुटने के नीचे लगी। दोनों गिर गए और पुलिस ने तत्काल दोनों को दबोच लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Report :  Kapil Dev Maurya
Update: 2024-08-21 08:37 GMT

गिरफ्तार चोर (Pic: Newstrack)

Jaunpur News: जनपद के थाना सरपतहां की पुलिस ने बीती रात दो चोरों को आपरेशन लंगड़ा का शिकार बनाया। दोनों को गोली मारकर लंगड़ा बनाते हुए विधिक कार्यवाई करके जेल की सलाखो के पीछे पहुंचा दिया है। गिरफ्तार चोरों के पास से 02 देशी तमन्चा, 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा 315 बोर व एक अपाचे मोटर साइकिल बरामद किया गया है।  

वाहन चेकिंग के दौरान दबोचे गए अपराधी

इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने जारी बयान में बताया है कि थाना सरपतहाँ के दरोगा विवेका नन्द पुलिस टीम के साथ शाहगंज की सीमा पर स्थित योगी चौराहा पर रात में लगभग साढ़े 12 बजे वाहन चेकिंग में लगे हुए थे तभी एक मोटरसाइकिल अपाचे से दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रोका तो भागने लगे। पुलिस टीम ने वायरलेस सेट के जरिए सूचना प्रसारित करते हुए पीछा किया। जिस पर शाहगंज के दरोगा बच्चा गुप्ता पुलिस टीम के साथ भी पहुंच गये। पुलिस से खुद को घिरता देखकर चोर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम भी आत्मरक्षार्थ बदमाशो पर गोली चलाई।

पुलिस ने पैर में मारी गोली

पुलिस की गोली उनके बायें पैर में घुटने के नीचे लगी। दोनों गिर गए और पुलिस ने तत्काल दोनों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम राजन कुमार पुत्र रामलाल निवासी गरोठन थाना खेतासराय जनपद जौनपुर एवं मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गरोठन थाना खेतासराय जौनपुर बताया। दोनों चोर बदमाशों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजते हुए दोनों के खिलाफ मुअसं 273/ 24 धारा 109(1) बीएनएस 2023 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना शाहगंज जनपद जौनपुर में अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई करते हुए जेल रवाना करने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस ने दो का अपराधिक इतिहास जारी करते हुए एक दर्जन मुकदमों में वांछित रहना बताया है।  

Tags:    

Similar News