Jaunpur News: जब ठाकुरों पर गोली चलवा दी, तो तुम्हारी क्या औकात, संभल जाओ नहीं तो...

मछलीशहर के पूर्व सांसद और केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज पर विवेक कुमार यादव ने केस दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया की तूफानी सरोज ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

Report :  Kapil Dev Maurya
Update:2024-09-25 17:06 IST

सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज (Social media) 

Jaunpur News: जौनपुर के केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा के वर्तमान विधायक और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद तूफानी सरोज के ऊपर सपा के विधानसभा प्रभारी विवेक कुमार यादव के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के आदेश पर 25 सितंबर को बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

विवेक यादव ने बताया अपनी जान का खतरा

शिकायतकर्ता विवेक यादव ने अपने आरोप पत्र में कहा है कि विधायक एवं पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने 19 सितंबर की सुबह लगभग 9 बजे उनको फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। तूफानी सरोज ने धमकी देते हुए कहा कि हमने 2004 में जब ठाकुरों पर गोली चलवा दी तो तुम्हारी क्या औकात है। सम्भल जाओ नहीं तो तुम्हारी भी हत्या करा दी जाएगी। इस घटना के बाद शिकायतकर्ता ने अपनी जान का खतरा बताते हुए तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।


मामले में सपा में गहरा असंतोष

विवेक यादव के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष बरसठी को आदेश दिया कि मामले की जांच की जाए। विधायक और सपा के विधानसभा प्रभारी के बीच छिड़ी इस जंग के पीछे विधायक की तानाशाही को माना जा रहा है। विधायक के इस तरह के कृत्य से सपा में गहरा असंतोष एवं गुस्सा भी है।



तूफानी सरोज कभी अपशब्द बोलने से नहीं हटते पीछे

बता दें कि विधायक ने इसके पहले सपा के कार्यकर्त्ता के खिलाफ भी बरसठी थाने में अपने जन प्रतिनिधि की हनक पर मामला दर्ज कराया है। माना जा रहा है कि अगर पार्टी नेतृत्व इसे गंभीरता से नहीं लेगा तो इसका असर 2027 के चुनाव में देखने को मिल सकता है।

तूफानी सरोज जन प्रतिनिधि बन जाने के बाद अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं रखते है। खासकर सवर्ण समाज के लोगों को वह हमेशा अपशब्द बोलते रहते हैं। 2024 लोकसभा के चुनाव में भी जब से विधायक की बेटी सांसद बनी है तब से वह सपा को अपमानित करने में जरा भी परहेज नहीं करते हैं।

Tags:    

Similar News