Jhansi News: विकास के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों पर जोर दिया जाना चाहिए, बोले प्रवीण तोगड़िया

Jhansi: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि विकास के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों पर भी जोर दिया जाना चाहिए।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2023-01-15 16:23 GMT

झांसी में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया

Jhansi: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में इस तरह के सनातन संस्कृति के रक्षक खड़े हो जाएं, तो पूरे विश्व में सनातन संस्कृति का परचम लहराएगा। किसी भी देश को उन्नति पर लाने के लिए जितनी आवश्यकता विकास की है उतनी आवश्यकता राष्ट्र निर्माण की भी है। विकास के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों पर भी जोर दिया जाना चाहिए। यह बात उन्होंने संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही हैं।

पिछली सरकारों में सनातन संस्कृति पर कई बार कुठाराघात किया: प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि पिछली सरकारों में सनातन संस्कृति पर कई बार कुठाराघात किया गया है, लेकिन वर्तमान में स्थितियों में कुछ सुधार आया है। हमारे युवाओं में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ी है। धार्मिक मामलों में अब लोग रुचि दिखाने लगे हैं। वर्तमान में महिलाओं के प्रति होने वाले घोर अपराधों के कुछ मामले सामने आए हैं, जिस पर सरकार को कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए। जनता को आश्वस्त कराना चाहिए कि आगे से इस प्रकार की घटनाएं ना हो। हमारा संगठन पूरे देश में 5 करोड़ घरों में जाकर उनकी समस्यायों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही उन्हें हिन्दू हेल्पलाइन का नंबर भी देंगे, उन्हें मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त अधिवक्ता की सुविधाएँ भी देंगे। राम मंदिर के बाद हमारे संगठन का अगला उद्देश्य समृद्ध सुरक्षित हिन्दू तैयार करना है

देश के विकास में शासन और प्रशासन के साथ नागरिक दें योगदान: अध्यक्ष

अध्यक्ष ने कहा कि हमने 92003 स्थानों पर नवरात्र के समय हमने कन्या पूजन शस्त्र पूजन और चंडी पाठ का भी आयोजन किया है, जिससे लोगों में महिला के प्रति सम्मान जागृत हो एवं महिलाएं भी सशक्त हो सकें। शासन और प्रशासन के साथ हर नागरिक का उद्देश्य होना चाहिए कि वो देश के विकास में योगदान दे महिलाओं की सुरक्षा तब होगी। जब हर नागरिक सड़क पर निकलने वाली हर महिला को अपने परिवार के सदस्य की तरह देखेगा। जिस तरह सरकार ने धारा 370 हटाई है। उसी तरह जनसंख्या नियंत्रण बिल भी लाना चाहिए अन्यथा एक समय ऐसा आएगा जब हिंदू इस देश में अल्पसंख्यक हो जाएगा और यह देश अफगानिस्तान भी बन सकता है।

इसके पहले प्रवीण तोगड़िया जनपद के समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी के कार्यालय पहुंचे, जहां संघर्ष सेवा समिति के सदस्यों के साथ विस्तार से वार्ता हुई। प्रवीण तोगड़िया ने संघर्ष सेवा समिति द्वारा किए गए कार्यों की खुलकर सराहना की एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि डॉक्टर संदीप द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय हैं, ऐसा समाजसेवी पुरे देश में नहीं देखा। लेकिन समाज सेवा के साथ धर्म की सेवा का कार्य संघर्ष सेवा समिति अद्वितीय रूप से कर रही है।

Tags:    

Similar News