अपराधियों के हौसले बुलंद: लाखों रुपए लूटकर फरार, व्यापारियों में आक्रोश

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद से लुटेरों की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।

Update: 2020-09-16 05:28 GMT
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद से लुटेरों की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।

झाँसी : जिले के बरुसागर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लाखों रूपए वूटकर फरार हो गए। बाइक सवार इन बदमाशों ने बरुसागर थाना क्षेत्र के ग्राम बनगुंवा के पास बाजार से लौट रहे मुनीमों पर तमंचा दिखाकर तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद से लुटेरों की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।

 

बदमाशों ने लूटे लाखों रुपए

 

बता दें कोतवाली थाना क्षेत्र के वर्मा कालोनी में रहने वाले अरविन्द राय की सुभाष गंज मोहल्ले में अरविन्द ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। इस दुकान पर किराना का व्यापार किया जाता है। इसी दुकान पर नितिन साहू और रिंकू साहू मुनीम का काम करते हैं। मंगलवार को दोनों मुनीम बाइक से पृथ्वीपुर, बरुआसागर आदि स्थानों पर तकादा करने गए थे। तकादा करके दोनों जब झांसी लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर नोटों से भरा बैग लूट लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए।

 

सोशल मीडिया से

लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग

जब दोनों मुनीम झांसी आए और फिर घटनाक्रम की जानकारी दुकान मालिक अरविंद राय को दी। इस मामले में व्यापारी नेता संजय पटवारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी और एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। साथ ही लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों मुनीमों से बात की। मुनीमों ने बताया कि बैग में करीब तीन लाख रुपया कैश रखा हुआ था। यह कैश पृथ्वीपुर आदि स्थानों से तकादा करके इकट्ठा किया था। इस पैसा को लेकर झाँसी आ रहे थे, तभी बनगुंवा के पास लूट की वारदात हो गई।

 

रिपोर्टर: बी के कुशवाहा

Tags:    

Similar News