Jhansi: गृह कलह के चलते फंदे पर लटकी विवाहिता, मृतका के पिता ने पति पर लगाया आरोप

Jhansi: बिजौली क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी का कत्ल किया है।

Report :  B.K Kushwaha
Update:2022-05-30 19:56 IST

Jhansi: गृह कलह के चलते फंदे पर लटकी विवाहिता। (Social Media)

Jhansi: बिजौली क्षेत्र (Bijauli area) में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज की खातिर उसकी बेटी का कत्ल किया है। इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मृतका की ढाई साल पहले की थी शादी

बबीना थाना क्षेत्र (Babina Police Station Area) के ग्राम सिमरा निवासी मंगल पाल ने बताया है कि उसकी बेटी सपना की शादी ढाई साल पहले बबीना थाना क्षेत्र (Babina Police Station Area) के ग्राम मथुरापुरा निवासी राहुल के साथ की थी। शादी में करीब डेढ़ लाख रुपया खर्च किया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले पलंग, सोफा, अलमारी, कूलर आदि की डिमांड कर रहे थे। गरीब होने के कारण वह मांग पूरी नहीं कर पाया।

मृतका के पिता का कहना है कि सपना और उसका पति राहुल एक साल से बिजौली में किराए के कमरे में रह रहे थे। पति क्रेशर पर काम करता था। मंगलपाल का कहना है कि सोमवार की सुबह आठ बजे दामाद के फोन करने पर वह बिजौली पहुंचे तो बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। गले में निशान बना हुआ था।

सपना के साथ झगड़ा हुआ था झगड़ा: पति

वहीं, मृतका के पति का कहना है कि रविवार की रात वह काम से लौटा था। लौटने के बाद उसका सपना के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह कमरे में सो गया था। थोड़ी देर बाद जागा तो सपना फंदे पर लटकी थी। तब उसने शव को नीचे उतार लिया और इसके बाद रातभर वह शव के पास बैठा रहा। सुबह उसने लोगों को जानकारी दी। सपना का कोई बच्चा नहीं था।

गृह कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

वहीं, प्रेमनगर थाना प्रभारी (Premnagar police station in-charge) का कहना है कि गृह कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Tags:    

Similar News