Jhansi News: सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले मतदान करो

Jhansi News: आपका मत बहुत कीमती है, अगर आप अपने मत का प्रयोग करते है तो आप लोकतंत्र के निर्माण में भागीदार बन रहे है। लोकतंत्र के इस पर्व में स्वयं और अपने परिवार के लोगां से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-05-18 09:36 GMT

झांसी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों से की गयी मतदान की अपील (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सिमरधा, भोजला, बूढ़ा गांव व पाल कालोनी में चलाया गया।

शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया

यह अभियान कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना व मतदान के महत्व को समझाना, साथ ही मतदान के लिए प्रेरित करना था। वहीं लोगों से मतदान करने की अपील भी की गयी। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पोस्टर, स्लोगन व घर - घर जाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

सशक्त लोकतंत्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया

इस दौरान छात्रों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले मतदान करो अपनी ताकत को पहचान लो, करें हम सब मतदान, मेरा वोट मेरा भविष्य - एक वोट की शक्ति है आदि नारों के माध्यम से लोगों को 20 मई को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की तथा साथ ही लोगों को सशक्त लोकतंत्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आपका मत बहुत कीमती है, अगर आप अपने मत का प्रयोग करते है तो आप लोकतंत्र के निर्माण में भागीदार बन रहे है। लोकतंत्र के इस पर्व में स्वयं और अपने परिवार के लोगां से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान समन्वयक डॉ आरपी यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार, डॉ बीजी लक्ष्मी, डॉ अनीता पुयाम व डॉ आशुतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News