Jhansi News: गृहकर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के करवाए जाएंगे बैंक खाते सीज

Jhansi News: योगेश शुक्ला कर निरीक्षक ने बताया कि तीन बड़े प्रतिष्ठानों पर 20 लाख की धनराशि शेष है। इसका प्रयास किया जा रहा है, पर उनके द्वारा अभी तक बकाया राशि जमा नहीं की जा रही है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-09-20 14:23 IST

बड़े बकायेदारों के करवाए जाएंगे बैंक खाते सीज   (फोटो: सोशल मीडिया )

Jhansi News: गृहकर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों पर नगर निगम ने अब टेड़ी निगाह कर ली है। जिन बड़े बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा करने में हीलाहवाली की जा रही है, नगर निगम प्रशासन उनके बैंक खाते सीज करवाने की कार्रवाई करेगा। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 60 करोड़ की बकायेदारी थी। इसमें से अब तक सिर्फ अठारह करोड़ रुपये की वसूली की जा सकी। इसको लेकर अफसरों ने नाराजगी जताते हुए सख्त रुख अपना लिया है।

नगर आयुक्त ने नगर निगम के टैक्स विभाग की वसूली को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में वसूली कम होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वार्डवार कर वसूली की समीक्षा की। जिसमें बड़े बकायदारों से वसूली करने पर जोर दिया गया एवं छोटे बकायेदारों से कर वसूली हेतु बिल कलेक्टरों से प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित किया। इस दौरान योगेश शुक्ला कर निरीक्षक ने बताया कि तीन बड़े प्रतिष्ठानों पर 20 लाख की धनराशि शेष है। इसका प्रयास किया जा रहा है, पर उनके द्वारा अभी तक बकाया राशि जमा नहीं की जा रही है।

समीक्षा बैठक में कर निरीक्षक रितु कुशवाहा ने बताया कि एक होटल सहित दो प्रतिष्ठान तीन भवनों की कुल 5 लाख से अधिक की धनराशि टैक्स के माध्यम से वसूली जानी है। योगेश शुक्ला ने बताया कि वार्ड नंबर 47 के एक प्रतिष्ठान व भवन से लगभग 6.50 लाख की धनराशि टैक्स के माध्यम से वसूली की जानी है। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि नियमानुसार पत्राचार/नोटिस संबंधी कार्रवाई करते हुए वसूली की जाए। अगर टैक्स जमा नहीं किया जाता है तो नियमानुसार खाता सीज करने की कार्रवाई की जाए।

वसूली संतोषजनक न होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई

नगर आयुक्त ने कहा कि माह सितम्बर के 10 दिन शेष हैं। वसूली संतोषजनक न होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उक्त बैठक में अवधेश कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, राधेश्याम पटेल, कर निर्धारण अधिकारी, कौशल किशोर, देवेन्द्र, ब्रजेश वर्मा कर अधीक्षक, योगेश शुक्ला, विनोद गुप्ता, जितेन्द्र कुशवाहा एवं श्री रितु कुशवाहा कर निरीक्षक तथा समस्त कर संग्रहकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News