Jhansi News: आशिक ने फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को बुलाया ओर फिर गोली मारी, मौत

Jhansi News: एसएसपी के अनुसार सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। घटना स्थल का निरीक्षण भी कर लिया गया। हम लोग यहां महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-06-24 11:21 IST

मृतका की के घर में मचा कोहराम (Pic: Newstrack)

Jhansi News: शादी के लिए तैयार होने गई दुल्हन को पार्लर में जाकर सिरफिरे आशिक ने फिल्मी स्टाइल में पहले बुलाया। जब उसने आने से इनकार किया तो उसके सीने में गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गयी थी मृतका

बताते चलें कि रविवार की देर शाम झांसी जनपद में सीपरी बाजार थानान्तर्गत सिद्वेश्वर नगर में ब्यूटी पार्लर के अंदर तैयार हो रही दुल्हन को रुमाल बांध आए लड़के ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका मध्य प्रदेश में दतिया जिले के सोनागिरि थानान्तर्गत बरगांय गांव की रहने वाली 22 वर्षीय काजल पुत्र राजकुमार है। उसकी जनपद झांसी में चिरगांव थानान्तर्गत ग्राम सिमथरी में रहने वाले राज के साथ शादी तय हुई थी। रविवार 23 जून को टीका था। विवाहघर में नाते-रिश्तेदार का आना जाना लगा हुआ था। सभी खुशियां मना रहे थे। बारात आने का समय हुआ तो दुल्हन को तैयार होने के लिए नजदीक ही आन्या हर्बल ब्यूटी पालर भेजा गया। उसके साथ उसकी बहन नेहा और अन्य सहेलियां भी गई हुई थी।

गोली चलने की आवाज से मची चीख-पुकार

दुल्हन काजल तैयारी रही थी। इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधकर एक लड़का पहुंचा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आ, तुमने हमें धोखा दिया। यह सुनकर दुल्हन ने बाहर आने से मना कर दिया था। उक्त लड़का दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है। दुल्हन से पार्लर से बाहर आने से मना कर लिया। जिस पर उसने उसके सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से वहां चीख-पुकार मच गई। दुल्हन को खून से लथपथ देख आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दो टीमों का किया गठन,जांच में जुटी

एसएसपी के अनुसार सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। घटना स्थल का निरीक्षण भी कर लिया गया। हम लोग यहां महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं। जहां बताया गया कि गोली लगने से इनकी मृत्यु हो चुकी है। जिसने गोली मारी है। वह लड़का पहले से लड़की से परिचित है। वह भी दतिया जनपद में सोनागिरि थाना क्षेत्र के उसी गांव का रहने वाला है। किस सम्बंध में गोली मारी गई यह जांच का विषय है। जिस लड़के ने गोली मारी है उसे पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई है जो दबिश दे रही हैं।

Tags:    

Similar News