Jhansi News: नगर निगम के निर्माण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार आया सामने
Nagar Nigam Bhrashtachar in Jhansi: यदि इन भ्रष्टाचार की जांच करा दी जाए तो कई अधिकारी व कर्मचारी जेल जाएंगे। महापौर की इस चेतावनी के बाद भी भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ।;
Jhansi News: नगर निगम के कार्यों में भ्रष्टाचार के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हाल ही में एक मामला उजागर हुआ है, इसमें, अवर अभियंता, ठेकेदार और सुपरवाइजर की मिलीभगत से नगर निगम के कर्मचारियों से हंसारी गिर्द की सारंध्रा नगर कालोनी के मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर मजदूरी कराई जा रही थी। मजे की बात तो यह है कि डिवाइडर पर काम कर रहे आठों कर्मचारी नगर निगम में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा गया है। उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में तैनात किया गया है। जबकि सारंध्रा नगर में जो कार्य कराया जा रहा है वह टेंडर के माध्यम से ठेकेदार को दिया गया है। नियम के अनुसार यह कार्य ठेकेदार को अपनी लेबर से कराना था पर नगर निगम के कर्मचारियों से कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कार्यकारिणी की बैठक में महापौर बिहारी लाल आर्य ने नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार व गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि यदि इन भ्रष्टाचार की जांच करा दी जाए तो कई अधिकारी व कर्मचारी जेल जाएंगे। महापौर की इस चेतावनी के बाद भी भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ।
हाल ही में एक मामला उजागर हुआ जिसमें नगर निगम के कर्मचारी हंसारी के सारंध्रा नगर में ठेकेदार का कार्य करते पाए गए। मालूम हो सारंध्रा नगर कालोनी में लगभग 500 मीटर लंबे डिवाइडर में नगर निगम में नगर निगम द्वारा पौधरोपण के लिए मिट्टी डालने सहित अन्यकाम कराए जाने हैं। इसका बाकायदा टेंडर भी हुआ। जिसका नगर निगम ठेकेदार को अच्छी खासी धनराशि का भुगतान भी करेगा। हैरत की बात तो यह है कि नियम के अनुसार उक्त कार्य ठेकेदार को अपनी लेबर से करवाना था, पर उस
कार्य को नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में तैनात आठ लेबर करते पाए गए। इस संबंध में नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि जेई साहब ने हमें ठेकेदार के आदमियों को डिवाइडर में मिट्टी डालकर समतल करने की ट्रेनिंग देने के लिए भेजा है। इस संबंध में निर्माण विभाग के बड़े अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, पर संपर्क हो नहीं पाया ।