Jhansi News: श्मशान घाट के अंदर बरगद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Jhansi News: युवक रात्रि में घर से घूमने की बात कहकर निकला था। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2023-09-18 14:11 GMT

Dead body of a young man found hanging from a tree

Jhansi News: चिरगांव थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक श्मशान घाट के अंदर बरगद के पेड़ से फांसी पर लटका मिला। युवक रात्रि में घर से घूमने की बात कहकर निकला था। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?

चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिरौना में रहने वाला पंकज यादव ट्रक चालक था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। ढाई वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उस पर थी। दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसका 7 माह का एक बच्चा भी है। परिजनों के मुताबिक पंकज की पत्नी दिल्ली पुलिस के लिए तैयारी कर रही थी। जिसमें उसका चयन हो गया। अब उसे मेडिकल बनवाने के लिए दिल्ली जाना।

जिसके लिए आज पंकज को अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली जाना था। रात में वह घर से घूमने की कहकर निकला था। इसके बाद लौटकर घर नहीं आया। पूरी रात परिवार चिंता में रहा। इससे पहले वह उसे खोजते गांव वालों ने बताया कि एक युवक की लाश गांव के श्मशान घाट में बरगद के पेड़ लटक रही है। जिस पर वह वहां पहुंचे तो देखा वह शव किसी और का नहीं बल्कि पंकज यादव का था। यह देख सभी के होश उड़ गए। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच चल रही है।

पानी में मिला युवक का शव

टहरौली थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक और उसकी बाइकी पानी में पड़ी हुई मिली। युवक की लाश एक दिन पुरानी लग रही है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

टहरौली थाना क्षेत्र में बंकापहाड़ी गांव के पास सड़क किनारे खेत में बने तालाब के आकार के स्थान है। इसकी गहराई लगभग 4 से 5 फुट बताई जा रही है। इसमें पानी भरा हुआ है। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने इसमें एक युवक के शव और बाइक को देखा। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव व बाइक को बाहर किसी प्रकार बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक शव की लगभग 26 वर्षीय मानवेन्द्र प्रजापति निवासी बंकापहाड़ी के रुप में शिनाख्त हुई है। लाश एक दिन पुरानी होने की आशंका है। वह पानी में गिरा कैसे इसकी छानबीन की जा रही ही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Tags:    

Similar News