Jhansi News: विजयादशमी के पर्व पर दुबई के चेयरमैन अब्दुल्ला ग्रुप होंगे मुख्य अतिथि

Jhansi News: बुंदेलखंड दशहरा कमेटी पंजीकृत की वार्षिक सभा में अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष विजयादशमी पर्व पर मुक्ताकाशी मंच पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। साथ ही धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया जाएगा। विजयादशमी पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में दुबई के प्रसिद्ध उद्योगपति मौजूद रहेंगे।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-10-03 15:48 IST

Jhansi News (Pic- Newstrack)

Jhansi News:पंजीकृत बुंदेलखंड दशहरा कमेटी की वार्षिक बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष विजयादशमी पर्व पर मुक्ताकाशी मंच पर विविध कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही धनुष यज्ञ लीला का मंचन होगा। विजयादशमी पर्व पर दुबई से एक प्रसिद्ध उद्योगपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पर्व पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा और प्रसिद्ध आतिशबाजी कलाकारों के बीच आतिशबाजी प्रतियोगिता होगी। अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में मंच पर महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इस मंचन के माध्यम से धनुष भंजन, राम सीता विवाह, परशुराम संवाद, रावण दहाड़ आदि लीलाएं प्रस्तुत की जाएंगी।

 6 बजे से विशाल आतिशबाजी प्रतियोगिता का आयोजन

इस दौरान विधायक रवि शर्मा, संस्था के कोषाध्यक्ष लखन लाल गुप्ता, अनूप सहगल, संजय अग्रवाल, लखन लाल गुप्ता, डॉ. संदीप सरावगी, आशीष उपाध्याय के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न होगा। विजयादशमी के दिन इसी मैदान पर शाम 6 बजे से विशाल आतिशबाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

400 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची स्वर्ण लंका बनेगी

इस मैदान पर स्वर्ण लंका के रूप में 400 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची स्वर्ण लंका बनाई जाएगी। समिति के सदस्य प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि रंगोली, फैंसी ड्रेस और मेहंदी प्रतियोगिताएं भी होंगी। मंच से बिजली के साथ आतिशबाजी और रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। डॉ. संदीप सरावगी ने बताया कि विजयादशमी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में दुबई के प्रसिद्ध उद्योगपति चेयरमैन अब्दुल्ला ग्रुप दुबई की सहमति मिल गई है।

कमेटी के सदस्य जितेंद्र सोनी ने बताया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती अनुराधा शर्मा, अनुराग शर्मा, चंद्रपाल सिंह यादव, दीपक यादव, सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हेमंत परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम एवं झांसी के प्रतिष्ठित व्यापारी, उद्योगपति उपस्थित रहेंगे।इस दौरान सोमकान्त निगम, जितेंद्र सोनी प्रदीप त्रिपाठी, संजय अग्रवाल, महेश रेमंड, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजय वर्मा , वीरेंद्र राय बसेरा, विनोद अग्रवाल लोहे वाले, कृष्णपाल सिंह राजपूत, अर्जुन सिंह यादव, उमेश गुप्ता, मन्नी सरदार, विकल्प जैन, संजय राय, जगदीश बजाज, अशोक अग्रवाल, रिंकु गुप्ता,श्री राम राय, आलोक राय सुनील गुप्ता बव्बल , देवेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता लालाराम विश्वकर्मा, संतोष करेला, कालका प्रसाद पटेल, आशुतोष मिश्रा, मुकेश मिश्रा, कैलाश साहू पूर्व विधायक, नरेश राजू गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रवाल बाबा, संजय झा, उमेश गुप्ता, हरभजन साहू, अजय सिजरिया, अजय साहू, अवधेश निरंजन, मुकेश सोनी बंटी पार्षद, कमल सहगल, वीरेंद्र यादव सुरेंद्र राय,सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में संजय अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News