Jhansi News: पढ़ाई के लिए नहीं मिली छात्रवृत्ति, भ्रष्टाचार ने ली लड़की की जान

Jhansi News: छात्रवृत्ति न मिलने पर परेशान होकर सरकारी अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नही सुनी इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-06-25 12:00 GMT

पढ़ाई के लिए नहीं मिली छात्रवृत्ति, भ्रष्टाचार के कारण छात्रा ने की आत्महत्या: Photo- Newstrack

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में "बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ" का नारा विफल होता नजर आ रहा है। एक ऐसा मामला झांसी जिले के बराठा ग्राम की रहने वाली लड़की अंजना कुशवाहा ने आर्थिक तंगी के कारण आगे पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था लेकिन भ्रष्टाचार के कारण उसे छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई। सरकारी तंत्र पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुका है और बिना पैसा के कोई काम नहीं करता है यह सब बातें हैं।

पढ़ाई के लिए नहीं मिली छात्रवृत्ति, भ्रष्टाचार ने ली लड़की की जान

यह बातें जन अधिकार पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को जो उनके परिवार वालों से मिलने गए थे उनको बताई गई। बताया गया कि लड़की बड़ी होनहार थी, खेलकूद में और पढ़ाई में हमेशा अव्वल थी, एनसीसी क्वालिफाइड थी। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से लड़की ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। जिससे छात्रवृत्ति न मिलने पर परेशान होकर सरकारी अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नही सुनी इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। ऐसे ही ना जाने कितनी लड़कियों ने आत्महत्या की है लेकिन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है।

जन अधिकार पार्टी की मांग

जन अधिकार पार्टी मांग करती है कि उसके परिवार वालों को आर्थिक मदद दिलाई जाए और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाए। मौके पर बुंदेलखंड प्रभारी कालीचरण कुशवाहा, प्रेमवती कुशवाहा प्रदेश महा सचिव, डॉक्टर बालचंद कुशवाहा जिला अध्यक्ष, इंजी. मानवेंद्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा पूर्व जिला महासचिव, जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, करण कुशवाहा के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News