कर्मचारियों-पेंशनरों की शिकायतों का अब जल्द होगा समाधान, रेलवे ने नवीनीकृत सिंगल विंडो ग्रीवांस सेल का किया उद्घाटन

Jhansi News: जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी मंडल में वर्ष 2023 में लगभग 2500 कर्मचारियों की पदोन्नति की गयी, 540 कर्मचारियों को एम.ए.सी.पी. के अन्तर्गत वित्तीय उन्नयन का लाभ दिया गया।

Report :  B.K Kushwaha
Update:2024-01-01 21:32 IST

रेलवे के नवीनीकृत सिंगल विंडो ग्रीवांस सेल का उद्घाटन (Social Media)

Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनरों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बनाए गए नवीनीकृत सिंगल विंडो ग्रीवांस सेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि, 'रेलवे कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु सिंगल विंडो ग्रीवांस सेल का प्रारम्भ 21 सितंबर 2023 से किया गया।'

उन्होंने बताया, इस सेल के माध्यम से मंडल के रेलवे कर्मचारियों व पेंशनरों के प्रकरण प्राप्त किये जाते हैं तथा प्राप्त प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु कार्मिक विभाग के कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई है जो कि निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों का समाधान करके कर्मचारियों को रिप्लाई दिये जाते हैं।

अब तक 2450 प्रकरणों का हो चुका है समाधान

वर्तमान में सिंगल विंडों में लगभग 2450 प्रकरणों का समाधान किया जा चुका है। मंडल के कर्मचारी व पेंशनर्स अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु अपना आवेदन इस सेल के माध्यम प्रस्तुत कर सकते हैं। इस सेल में प्राप्त प्रकरणों में एक यूनिक आई० डी० नम्बर दिया जाता है। इस आई०डी० नम्बर से कर्मचारी व पेंशनर अपने प्रकरण में की गई कार्यवाही की स्थिति जान सकते है। इस सेल के माध्यम से कर्मचारी की समस्याओं का त्वरित समाधान होने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है।

मंडल में 2500 कर्मचारियों की गयी पदोन्नति

इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी मंडल में वर्ष 2023 में लगभग 2500 कर्मचारियों की पदोन्नति की गयी, 540 कर्मचारियों को एम.ए.सी.पी. के अन्तर्गत वित्तीय उन्नयन का लाभ दिया गया। साथ ही, अनुकम्पा के आधार पर लगभग 84 मामलों में नियुक्ति प्रदान की गयी।

यह लोग मौजूद रहे

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक / इन्फ्रा विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक / परिचालन आर० डी० मौर्या, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ मण्डल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक संतोष कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सीएण्डडब्ल्यू) राहुल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इन्जीनियर (ओएण्डएफ) अंकित तिवारी, मंडल कार्मिक अधिकारी जी०पी० मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी अरूण सिंह तोमर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव तथा लवी अब्राहम उपस्थित रहे।

डीआरएम ने दी सभी रेल कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं  

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने सभी रेल कर्मियों, अधिकारियों सहित सभी को नव वर्ष के प्रथम कार्य दिवस पर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कर्मियों के प्रोत्साहन हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभी विभागीय कार्यालयों, मंडल नियंत्रक कार्यालय एवं रेलवे कैंटीन आदि में जाकर कर्मचारियों से मिलकर सभी को नव वर्ष की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने स्टाफ को अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक कार्य करने तथा झाँसी मंडल एवं भारतीय रेल के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ्रा) विवेक मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) आर डी मौर्य के साथ मंडल के सभी विभागों के वरीय अधिकारी ने साथ रहे।

झांसी मंडल से 38 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त

उत्तर मध्य रेल झांसी मंडल से 38 रेल कर्मचारी सेवा निवृत हुये। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 11.18 करोड़/- का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया एवं समस्त उपस्थित कर्मचारियों को भुगतान विवरण सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ, सेवा पंजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जड़ित पदक मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किये गये। समारोह में संतोष कुमार वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक, ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, वरि मंडल कार्मिक अधिकारी एवं जीपी मिश्रा, मंडल कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News