Jhansi News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला को जलाकर मार डाला! परिजनों ने लगाया आरोप

Jhansi News: बरुआसागर थाना क्षेत्र के अम्बेडरकर नगर में महेंद्र अहिरवार परिवार समेत रहता है। घर में उसकी पत्नी सीमा व दो बेटियां है। सीमा का पति महेन्द्र गंगा हॉस्पिटल में कर्मचारी है।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2024-01-08 09:36 GMT

Jhansi News: विगत दिवस आग से झुलसी महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर जलाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति के किसी महिला से संबंध थे। इसका महिला विरोध करती रहती थी। इसी विरोध के चलते उसे जलाकर मार डाला है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बरुआसागर थाना क्षेत्र के अम्बेडरकर नगर में महेंद्र अहिरवार परिवार समेत रहता है। घर में उसकी पत्नी सीमा व दो बेटियां है। सीमा का पति महेन्द्र गंगा हॉस्पिटल में कर्मचारी है। विगत दिवस वह आग से जल जाने के कारण गम्भीर रुप से झुलस गई थी। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक बड़ी बेटी घर में ऊपरी मंजिल में पढ़ाई कर रही थी और छोटी बेटी नीचे वाले कमरे में थी। इसी दौरान सीमा ने आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मायके वालों का आरोप है कि बेटे की चाहत में सीमा का पति उसके साथ मारपीट करता था। मायके वालों का आरोप है कि उसके पति के दूसरी महिला से सम्बंध थे। जिस कारण आशंका है कि उसने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

तीन बच्चों के पिता ने सल्फास खाकर कर ली आत्महत्या

तीन बच्चों के पिता ने सल्फास खा लिया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक जुआ खेलने का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा मोहल्ले में नरेश वर्मा परिवार समेत रहता था। परिजनों के अनुसार वह सब्जी का ठेला लगाता था। जुआ खेलने का भी आदी था। विगत दिवस जब वह घर आया तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। पूछने पर पता चला कि उसने विषाक्त खाया है। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने सल्फास क्यों खाया यह रहस्य ही बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

ललितपुर जिले में बीए फानल की छात्रा ने फांसी लगा ली। आनन-फानन में उसे फांसी से उतारकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ललितपुर के महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुआघोषी में राजेंद्र सिंह परिवार समेत रहता है। राजेंद्र की तीन बेटी व एक बेटा है। विगत दिवस राजेंद्र अपने खेत पर गया हुआ था और बहने कोचिंग गई थी। घर में राजेंद्र की बेटी कल्पना ने अकेला पाकर उसने फांसी लगा ली। जब उसके छोटे भाई यह देखा तो उसने शोर मचाया। आनन-फानन में उसे फांसी से उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।  

Tags:    

Similar News