Jhansi News: भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के नामांकन की तैयारियों को लेकर बैठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे शामिल

Jhansi News: भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति को सशक्त कर रही है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-04-29 17:11 GMT

भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के नामांकन की तैयारियों को लेकर बैठक: Photo- Newstrack

Jhansi News: जनपद झांसी के भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव कार्यालय में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर लोकसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता और लोकसभा संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने बैठक कर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक की। जिसमें पांचों विधानसभाओं क्षेत्र कार्यकर्ता व समर्थकों को नामांकन सभा में लाने के लिए रणनीति बनाई गई, इसके लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई, बैठक में संचालन समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

विकसित झांसी के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे

इसके उपरांत सदर बाजार मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सुरक्षा और विकास का एक नया वातावरण बनाया है, हमने एक नई और विकसित झांसी के निर्माण के लिए संकल्प लिया है और हम इस संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है सुरक्षा का यह वातावरण यूं ही बना रहे, और हम विकसित झांसी के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे इसके लिए हमें भारतीय जनता पार्टी को पुनः भारी मतों से विजयी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत निश्चित रूप से एक बार पुनः झाँसी लोकसभा के साथ-साथ देश में कमल खिलने जा रहा है हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करना है पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनमानस के सुझावों से विकसित झांसी के संकल्प को भी पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।


भाजपा ने ही अनेक रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा किया

बैठक में विधायक राजीव सिंह ने कहा - कि कहा जाता है कि जितनी मजबूत नींव, उतना ही मजबूत घर। इसी सोच के साथ आज भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति को सशक्त कर रही है। ये भाजपा ही है... जिसने बहनों की बिजली, नल से जल, शौचालय, सस्ते गैस कनेक्शन जैसी अनेक रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा किया है।


यह लोग रहे मौजूद

पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, मंडल प्रभारी संजीव तिवारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक गुरनानी मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे, मंडल महामंत्री सचिन शर्मा, धीरज अग्रवाल, अंकित साहू, दीपक जैन ,आकाश सिंह, दीपा साहू , आशीष, मोहित सोनकर, प्रशांत लाल, उमेश रैकवार, बंटी बुंदेला एवं अन्य उपस्थित रहे ।

Tags:    

Similar News