Jhansi News: लापता नाबालिग लड़की झांसी में मिली, पिता ने पुत्री को बेचने का लगाया आरोप, पुलिस ने नकारा

Jhansi News: लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव में रहने वाला एक युवक अपने साथियों के साथ उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले आया था। यहां किसी को बेचने जा रहा था।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-11 14:18 GMT

लापता नाबालिग लड़की झांसी में मिली, पिता ने पुत्री को बेचने का लगाया आरोप, पुलिस ने नकारा: Photo- Newstrack

Jhansi News: मध्य प्रदेश के डबरा से लापता हुई नाबालिग लड़की को झांसी पुलिस की मदद से बरामद कर लिया। लड़की के पिता ने पुत्री को बेचने का आरोप लगाया, लेकिन डबरा पुलिस ने उक्त आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया। बाद में डबरा पुलिस बरामद लड़की को अपने साथ ले गई है।

मालूम हो कि डबरा निवासी एक व्यक्ति ने थाना भितरवार को सूचना देते हुए बताया था कि उसकी बेटी घर पर अकेली थी, तभी गांव में रहने वाला युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस सूचना पर डबरा पुलिस ने जांच शुरु कर दी। वहीं, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने डॉयल 112 को सूचना दी कि एक लड़की को लेकर झगड़ा हो रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को युवक के चंगुल से मुक्त कराकर पूछताछ की।

लड़की के पिता ने लगाया आरोप 

पूछताछ के दौरान पता चला कि सोनू नामक युवक लड़की को गांव से भगाकर लाया है। इसकी सूचना सीपरी बाजार पुलिस ने डबरा पुलिस को दी। सूचना के आधार पर डबरा पुलिस झांसी पहुंची और सीपरी बाजार पुलिस से संपर्क स्थापित किया। डबरा पुलिस लड़की के पिता को साथ लेकर आई थी। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव में रहने वाला एक युवक अपने साथियों के साथ उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले आया था। यहां किसी को बेचने जा रहा था, तभी खरीद फरोख्त को लेकर आपस में झगड़ा हो गया था। पड़ोसी महिला ने पुलिस को सूचना दी थी।

इस संबंध में डबरा पुलिस का कहना है कि लड़के सोनू परिहार के खिलाफ लड़की को भगाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज है। इस मामले की विवेचना कर रहे एसआई अतुल सिंह सोलंके ने बताया कि पिता द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं। वह सरासर गलत है। बरामद की गई लड़की को अदालत में पेश किया जाएगा। ब्यान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News