Jhansi News: लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, जनपद में बढ़े 29 हजार से अधिक मतदाता
Jhansi News: नए मतदाताओं के नाम शामिल होने की बात करें तो 50 हजार 825 मतदाता शामिल हुए है और 25 हजार 479 विलोपित हुए है। जिसके बाद सूची में कुल 29 हजार 173 मतदातों की बढ़ोत्तरी हुई है।;
झांसी में बढ़े 29 हजार से अधिक मतदाता (न्यूजट्रैक)
Jhansi News: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी है। इस बार 29 हजार 173 नए मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। झाँसी जनपद की चारों विधानसभा में अब कुल 15 लाख 51 हजार 779 मतदाता हो गए हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि वर्तमान समय में जनपद में कुल 1586 मतदेय स्थल हैं। सूची प्रकाशन से पहले चारों विधानसभा में 15 लाख 22 हजार 606 मतदाता था।
लेकिन अब सूची प्रकाश होने के बाद 15 लाख 51 हजार 779 मतदाता हो जायेंगे। जिसमें 8 लाख 22 हजार 827 पुरुष और 7 लाख 28 हजार 879 महिलाएं व 73 अन्य मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं के नाम शामिल होने की बात करें तो 50 हजार 825 मतदाता शामिल हुए है और 25 हजार 479 विलोपित हुए है। जिसके बाद सूची में कुल 29 हजार 173 मतदातों की बढ़ोत्तरी हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी का नाम छूट गया है या फिर प्रकाशित नहीं हुआ तो वह ऑन लाइन या फिर बूथ पर आकर ऑफलाइन जुड़वा सकता है।
सदर विधानसभा में 4 लाख 34 हजार 524 मतदाता
झाँसी सदर विधानसभा की बात करें तो यहां 4 लाख 34 हजार 524 मतदाता है। जिनमें 2 लाख 30 हजार 895 पुरुष और 2 लाख 3 हजार 597 महिलाएं व 32 अय शामिल हैं।
बबीना विधानसभा में 3 लाख 41 हजार 394 मतदाता
इनमें बबीना विधानसभा की की बात करें तो यहां कुल 3 लाख 41 हजार 394 मतदाता है जिसमें 1 लाख 80 हजार 136 पुरुष और 1 लाख 61 हजार 230 महिलाएं व 28 अन्य मतदाता शामिल हैं।
मऊरानीपुर विधानसभा में चार लाख 21 हजार दो मतदाता
मऊरानीपुर विधानसभा की बात करें तो यहां 4 लाख 21 हजार 2 मतदाता है। जिनमें 2 लाख 23 हजार 200 पुरुष और 1 लाख 97 हजार 796 महिलाएं एवं 6 अन्य मतदाता हैं।
गरौठा विधानसभा में तीन लाख 54 हजार 859 मतदाता
गरौठा विधानसभा की बात करें तो यहां 3 लाख 54 हजार 859 मतदाता है। जिसमें 1 लाख 88 हजार 596 पुरुष मतदाता, 1 लाख 66 हजार 256 महिला मतदाता और 7 अन्य हैं।