Jhansi News:अपर नगर आयुक्त ने टीम के साथ की कार्रवाई, कब्जामुक्त कराई गई सरकारी जमीन

नगर आयुक्त ने बीते दिनों निरीक्षण में जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत सरकारी जमीन को सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। इसीक्रम में नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की टीम गढ़ियागांव पहुंची।;

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-05-02 15:45 IST
Municipal Corporation removed encroachment from government land with team

अपर नगर आयुक्त ने टीम के साथ सरकारी भूमि से हटाया कब्जा: Photo- Newstrack

  • whatsapp icon

Jhansi News: गढियागांव में सरकारी जमीन से सटी निजी भूमि पर प्रापर्टी डीलर ने प्लाटिंग करके अवैध कब्जा कर लिया। प्लाटिंग क्षेत्र से सटी सरकारी जमीन को आवागमन के लिए सड़क के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा। नगर आयुक्त ने बीते दिनों निरीक्षण में जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत सरकारी जमीन को सुरक्षित कराने के निर्देश दिए। इसीक्रम में नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की टीम गढ़ियागांव पहुंची। यहां नगर निगम की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों का निरीक्षण किया। जिसके बाद इन्हें कब्जामुक्त कराते हुए अपने कब्जे में ले लिया।

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा

नगर निगम के अनुसार मौजा गढियागांव में सरकारी जमीन है। इसका रकबा 0.372 हेक्टेयर है, जोकि राजस्व अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज है। यह भूमि नगर निगम के प्रबन्धन में है। इससे सटी हुई निजी काश्तकारों की भूमि है। उक्त भूमि का उपयोग काश्तकारों द्वारा निजी रास्ते के रूप में उपयोग किया जा रहा था। इसी क्रम में मौजा गढियागांव स्थित गाटा संख्या 1857 नगर निगम झांसी के प्रबंधन में है। इसी गाटा के पीछे संतोष रायकवार द्वारा प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है। इसमें गाटा संख्या 1857 के रकबे को शामिल करते हुये रास्ते के रूप में उपयोग किया जा रहा था।

नगर निगम द्वारा अवैध कब्जा हटाया गया

उक्त रकबे को नगर निगम द्वारा अपने कब्जा में ले लिया गया। उक्त 1704 व 1857 की भूमि से अवैध कब्जे को नगर निगम द्वारा कब्जा मुक्त कराते हुए अपने कब्जे में लेते हुए लोहे के बोर्ड तथा आरसीसी पिलर लगवा दिए गए।

अधिकारी मौजूद रहे

इस कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, कर अधीक्षक/सम्पत्ति अधीक्षक बृजेश वर्मा, लेखपाल राजीव राजपूत, आउट सोर्स सुपरवाजर सुदेश सिंह , अरविन्द कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News