Jhansi News: पेयजल से जुड़ी समस्याओं के लिए नगर निगम ने शुरू किया कंट्रोल रूम

Jhansi News: नगर निगम झांसी की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पेयजल से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण लिए कन्ट्रोल संचालित किया जा रहा है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-05-06 10:24 GMT

पेयजल से जुड़ी समस्याओं के लिए झांसी नगर निगम ने शुरू किया कंट्रोल रूम (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जुड़ी समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए कई तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। झांसी में नगर निगम ने इसके लिए कंट्रोल रूम की शुरुआत की है। नगर निगम झांसी की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में पेयजल से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण लिए कन्ट्रोल संचालित किया जा रहा है।

कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8189074647 पर आम लोग पेयजल से जुड़ी अपनी शिकायत 24 घंटे दर्ज करा सकते है। इसके साथ ही नगर निगम से सम्बन्धित पेयजल अथवा अन्य किसी भी प्रकार की शिकायतों के लिए कन्ट्रोल रूम नम्बर 0510-3500700 संचालित है। इस नंबर पर नगर निगम झांसी क्षेत्र में रहने वाले नागरिक अपनी शिकायत 24 घंटे दर्ज करा सकते है।

अपर नगर आयुक्त के अनुसार शहर के लोगों की पेयजल से जुड़ी किसी समस्या के तत्काल समाधान के लिए नगर निगम ने कंट्रोल रूम की शुरुआत की है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा और इसके नंबर पर लोग फोन कर समस्या दर्ज करा सकते हैं और इन समस्याओं के तत्काल समाधान का कार्य होगा।

Tags:    

Similar News