Jhansi News: पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग, झाँसी में किसानों का प्रदर्शन

Jhansi News: संगठन के नेताओं ने पंजाब सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन और वार्ता से लौट रहे किसानों के साथ ज्यादती की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।;

Update:2025-03-21 17:27 IST

Jhansi News (Image From Social Media)

Jhansi News: पंजाब में किसानों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को झाँसी जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के नेताओं ने पंजाब सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन और वार्ता से लौट रहे किसानों के साथ ज्यादती की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इस घटना से किसानों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कमलेश लम्बरदार ने कहा, "किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार उन्हें दमनकारी नीतियों से रोकने का प्रयास कर रही है। यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।"

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों पर अत्याचार बंद नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News