Jhansi News: बेतवा नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में शोक की लहर
Jhansi News: सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला।;
Jhansi News
Jhansi News: बेतवा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रामनगर घाट के पास हुई, जहां 18 बर्षीय मौसम राजपूत, पुत्र सुषमाकान्त राजपूत, निवासी करगुवां, थाना चिरगांव, अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था।
गहरे पानी में डूबा युवक
गुरुवार को मौसम अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में समा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद मौसम का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव लिया कब्जे में
चिरगांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
गर्मी में नदियों में नहाने के बढ़ते मामले
गर्मी के मौसम में लोग बड़ी संख्या में नदी और तालाबों में नहाने जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना सुरक्षा उपायों के गहरे पानी में न उतरें और सावधानी बरतें।
जानकारी के अनुसार, मौसम का पिता ट्रक ड्राइवर है और आठ बीघा जमीन में खेती भी करता है। मौसम, अपने पिता के साथ खेती में हाथ बताने के अलावा प्राइवेट तौर पर इलेक्ट्रिक समान सुधारने का भी काम करता था। वह दो भाई थे, छोटे भाई का नाम कल्लू उम्र 8 बर्ष है। उसने कक्षा 8 के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।