रेल मंडल को मिली संरक्षा शील्ड,पढ़िये और भी प्रमुख समाचार यहां

Jhansi News: झांसी मंडल द्वारा बेहतर रखरखाव के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 में संपत्तियों की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार किया गया है।;

Update:2025-04-09 20:37 IST

Jhansi News (Image From Social Media)

Jhansi News: झांसी मंडल संरक्षा , सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रति निरंतर प्रयासरत है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल दिशा निर्देशन में झांसी मंडल द्वारा बेहतर रखरखाव के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 में संपत्तियों की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार किया गया है। इन्हीं कार्यों के फलस्वरूप झांसी मंडल को हाल ही मुख्यालय से संरक्षा शील्ड भी प्राप्त हुई है।

सिग्नल फेल्योर में कमी:

वित्तीय वर्ष 2024-25 में सिग्नल फेल्योर की घटनाओं में 17.70 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह कमी बेहतर अनुरक्षण प्रथाओं के माध्यम से प्राप्त की गई है। (वर्ष 2024-25 में फेल्योर: 1323, वर्ष 2023-24 में: 1607)।

ओएचई (OHE) फेल्योर में कमी:

झांसी-बीना सेक्शन में पुराने ओएचई संपर्क तारों को बदलकर कुल 58 किलोमीटर का कार्य संपन्न किया गया। इससे ओएचई की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

लोको फेल्योर (होम शेड) में कमी:

मंडल के पर प्रति 100 लोको पर फेल्योर की संख्या में 29.85 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। (वर्ष 2024-25 में फेल्योर: 5.85 प्रतिशत, वर्ष 2023-24 में 8.34 प्रतिशत ) इसके साथ ही मंडल में ' डी मार्क पटरी को भी 70 किलोमीटर बदला गया जिससे इस क्षेत्र में रेल फ्रैक्चर की कोई भी घटना इस वर्ष नहीं हुई है।

ट्रेनों की समयपालंता में उल्लेखनीय वृद्धिः डीआरएम

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि मंडल संरक्षा के प्रति बेहद सतर्क है। इसी दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे है। जिसके परिणामस्वरों ट्रेनों की समयपालंता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रेलवे प्रशासन इस सुधारात्मक प्रगति को निरंतर बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है, जिससे यात्रियों की सुविधा और संचालन की विश्वसनीयता में और अधिक सुधार किया जा सके।

चलाया गया विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु महोबा स्टेशन से गुजरने वाली लगभग आठ रेलगाड़ियों की सघन जांच कराई गई तथा बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 137 यात्रियों से 73690 रूपए जुर्माना स्वरुप रेल राजस्व वसूल किया गया I उक्त जांच अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक आर के दुबे, साजिद अनवर, डी आर बोहरे, भूपेंद्र सिंह, वी एस श्रीवास्तव, संजय कुमार खरे आदि द्वारा अहम् भूमिका निभायी गयी I

एनसीआरएमयू के प्रतिनिधिमंडल ने अफसरों से की मुलाकात

झांसी। नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मैंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान व मंडल सचिव अमर सिंह यादव ने अपने सभी मंडलीय पदाधिकारियों के साथ नए पदस्थ मंडल रेल प्रवन्धक (कार्मिक) व वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रवन्धक झाँसी के आगमन पर बुके देकर स्वागत एवं शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात में वी एस कंसाना (संयुक्त महामंत्री), भावेश प्रसाद सिंह (मण्डल कार्य अध्यक्ष), मनोज जाट (मण्डल संयुक्त सचिव), सुनील पाल (मण्डल उपाध्यक्ष), आदित्य तिवारी , जय सिंह यादव (शाखा सचिव), संजीवन राय(शाखा अध्यक्ष), श्रीकांत रायकवार आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News