Jhansi News: रेल संरक्षा आयुक्त ने नव निर्मित दोहरीकृत ब्रॉड गेज लाइन का किया निरीक्षण

Jhansi News: रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से दोनों स्टेशनों के मध्य नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया गया।;

Update:2025-03-31 19:45 IST
Jhansi News

Jhansi News: उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढांचे के विस्तार के क्रम में झांसी से मानिकपुर और खैरार - भीमसेन खंड का दोहरीकरण किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रणजीव सक्सेना ने बेलाताल - कुलपहाड़ के मध्य दोहरीकृत नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन के निरीक्षण किया।

रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से दोनों स्टेशनों के मध्य नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से परीक्षण किया गया।

गेट्स, स्विचिंग पॉइंट्स, पॉइंट्स, सिग्नल सहित सभी संस्थापनों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए परखा गया। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा बेलाताल से कुलपहाड़ के मध्य आने वाले रेल अंडर ब्रिज, रेल ब्रिज आदि का भी गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही बेलाताल और कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर पैनल और रिले रूम की भी जांच की गई।

120 किलीमीटर घंटा की गति से स्पीड ट्रायल किया

इसके पश्चात् रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा उक्त खंड पर 120 किलोमीटर/घंटा की गति से स्पीड ट्रायल भी किया गया, जिससे ट्रेनों की समयपालनता में सुधार होगा, परिचालन अधिक सुगम बनेगा तथा ट्रैफिक हैंडलिंग की क्षमता में वृद्धि होगी।

यह अफसर रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विपिन कुमार, मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, मुख्य परियोजना प्रबंधक/निर्माण एस के गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, सीनियर डीई/ओपी शिवम श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर (समन्वय) नरेंद्र सिंह सहित निर्माण विभाग के अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News