नड्डा ने बताया जीत का फॉर्मूला, BJP कार्यकर्ताओं को दिया ‘मिशन 2022’ का टास्क

बीजेपी ने बनारस से चुनावी शंखनाद कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चुनाव जीतने के लिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का नारा दिया।

Update: 2021-02-28 14:33 GMT

वाराणसी। पंचायत चुनाव फतह करने के लिए बीजेपी ने बनारस से शंखनाद कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद इस मौके पर मौजूद थे। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जेपी नड्डा ने चुनाव जीतने के लिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक पार्टी ने परिवार है। जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित सभी पार्टियां वंशवाद की राजनीति करती है।

नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘मिशन 2022’ का टास्क

जेपी नड्डा काशी प्रांत के नव निर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिशन 2022 को कामयाब बनाने का टास्क सौंपा। उन्होंने कहा कि जीत की कुंजी बूथ में ही छिपी है। इसलिए अगर जीत हासिल करनी है तो अपने बूथ को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बीजेपी की लहर चल रही है। गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे, इसकी मिसाल है। केरल, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का हवाला दिया।

ये भी पढ़ेें- काशीः मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का अखिलेश पर तंज, 2022 का सपना नहीं होगा पूरा

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में पार्टी के निचले कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की भूमिका बढ़ जाती है। जेपी नड्डा ने कहा कि हमें बूथ लेवल पर फिर से काम करने की आवश्यकता है।

लोगों के बीच सरकारी कामकाज हो प्रचार-प्रसार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाए और केंद्र और प्रदेश सरकार के कामकाज को उनके सामने रखें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। उनकी पहचान करें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं। साथ ही लाभार्थियों के बारे में लोगों को बताएं, कि कैसे सरकार की योजनाओं से उनके जीवन में बदलाव आया है।

रिपोर्ट- आशुतोष सिंह

Tags:    

Similar News