लाईट एंड साउंड के मार्फत कबीर के जीवन के विविध चित्र,शुरू होगा लेजर शो

कबीर की परिनिर्वाण स्थली अगले महीने से उनके जीवन की तमाम अन्य घटनाओं की गवाह बनेगी। राज्य सरकार मगहर में कबीर के जिंदगी के तमाम प्रसंगों को लेजर शो के मार्फत दिखाने की तैयारी में जुट गई है। फरवरी के दस तारीख को इस लेजर शो का ट्रायल रन शुरू हो जाएगा।

Update: 2019-01-04 08:46 GMT

योगेश मिश्र

लखनऊ: कबीर की परिनिर्वाण स्थली अगले महीने से उनके जीवन की तमाम अन्य घटनाओं की गवाह बनेगी। राज्य सरकार मगहर में कबीर के जिंदगी के तमाम प्रसंगों को लेजर शो के मार्फत दिखाने की तैयारी में जुट गई है। फरवरी के दस तारीख को इस लेजर शो का ट्रायल रन शुरू हो जाएगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों कराये जाने की मुक्कमल तैयारी पूरी की जा रही है। तकरीबन 30 मिनट के इस लेजर शो में कबीर के जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलू देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें......पीएम मोदी ने मगहर में कबीर अकादमी का किया शिलान्यास , कबीर के जरिये दिया सियासी संदेश

संस्कृति विभाग द्वारा तैयार कराये जा रहे लेजर शो की पटकथा जाने-माने साहित्यकार नवनीत मिश्र लिख रहे हैं। इस लेजर शो में आवाज भी उनकी ही होगी। नवनीत मिश्र आवाज के धनी माने जाते हैं। लंबे समय तक उन्होंने आकाशवाणी में काम किया है।

यह भी पढ़ें.....मिशन 2019 के तहत देश के करीब ढाई करोड़ कबीरपंथियों को साधने में जुटे मोदी

इसी नये साल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरक्षपीठ में एक लेजर शो की शुरुआत हुई है, जिसमें नाथ पंथ और गोरक्षपीठ का इतिहास दिखाया जाता है। यह भी संस्कृति विभाग की पहल पर हुआ है। संस्कृति विभाग ने लेजर शो का काम एक निजी कंपनी को दिया है। यही कंपनी मगहर में लेजर शो का काम देख रही है। यह शो भी सेल्युलाइट की तरह होता है। इसमें पर्दे की जगह पानी का उपयोग किया जाता है। पानी का जो पर्दा बनाया जाता है उसमें लाईट एंड साउंड के मार्फत कबीर के जीवन के विविध चित्र उकेरे जाएंगे। इस शो में कबीर को कमल के पत्ते पर जन्म दिखाया गया है। इसी पत्ते से नीरू और नीमा नाम के जुलाहे ने उन्हें उठाया था।

यह भी पढ़ें...... कबीर बहाना, दलित वोट पर मोदी का निशाना

कबीर ने हिंदू और मुसलमानों पर काफी चोट किया है। उनका व्यक्तित्व काफी चमत्कारिक रहा है। उनकी जिंदगी की विभिन्न घटनाओं के लिए 45 मिनट का समय दिया गया है।

Tags:    

Similar News