Kannauj News: सांसद सहित सैकड़ों लोगों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Kannauj News: प्रधानमंत्री और कन्नौज की जनता सहित भारत की जनता के बीच की बातचीत ने आज एक नया इतिहास रच दिया। मन की बात कार्यक्रम के लिए माध्यम की भूमिका निभाई।

Update: 2023-09-24 14:28 GMT

सांसद सुब्रत पाठक सहित सैकड़ों लोगों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात: Photo-Newstrack

Kannauj News: जिले में 100 से ज्यादा स्थानों पर हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात‘ सुनीं। इसके लिए भाजपा जिला अध्यक्ष, सांसद सुब्रत पाठक, विधायक अर्चना पांडेय, समाजसेवी, चिंतकों, डॉक्टर्स, वैज्ञानिक, व्यापारी समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं ने खुद इस कार्यक्रम की कमान संभाली।

Photo-Newstrack

इस दौरान भाजपा के नए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने वसुधैव कुटुम्बकम की भारतीय अवधारणा को दुनिया भर में साकार कर दिया। भारत के जन-जन के मन की बात को देश के चप्पे-चप्पे के साथ संयुक्त राष्ट्र में भी सुना जा रहा है। यह अभूतपूर्व अवसर हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर बना। सम्पूर्ण विश्व में नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे पीएम हैं जो नियमित रूप से जनता के हर वर्ग से सीधा संवाद कर देश की दिशा तय करते हैं। जनता से मन की बात करते हैं और जनता के मन के मुताबिक देश का संचालन करते हैं। आज संयुक्त राष्ट्र भी मन की बात का भागीदार बन गया।

Photo-Newstrack

प्रधानमंत्री मन से मन की बात करते हैं- सांसद सुब्रत पाठक

वहीं सांसद सुब्रत पाठक ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री के हृदय में 135 करोड़ लोगों की धड़कन महसूस की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह देश के मन को अपने मन में आत्मसात करते हुए मन से मन की बात करते हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस संवाद की सार्थकता का प्रमाण यह है कि आज भारत की बात पूरी दुनिया सुन रही है और सीख रही है कि किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन के मन को कैसे जाना जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी और कन्नौज की जनता सहित भारत की जनता के बीच की बातचीत ने आज एक नया इतिहास रच दिया। मन की बात कार्यक्रम के लिए माध्यम की भूमिका निभाई। पूरे प्रदेश में हर स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा जनता के बीच एकात्म स्थापित हुआ। इस वृहद आयोजन में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने सक्रिय योगदान दिया है।

Tags:    

Similar News